{"_id":"69f4ff2290c695392501490b","slug":"table-tennis-neeraj-crowned-singles-champion-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-140835-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: टेबल टेनिस.. सिंगल्स में नीरज बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: टेबल टेनिस.. सिंगल्स में नीरज बने चैंपियन
Sat, 02 May 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 02 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। पंतनगर विवि के स्टीवेंसन स्टेडियम में आयोजित स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के सिंगल्स मुकाबले में डॉ. नीरज बिष्ट ने डॉ. प्रमोद मल्ल को 3-2 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। डबल्स में डॉ. प्रमोद मल्ल व डॉ. अनिल कुमार की जोड़ी ने डॉ. नीरज बिष्ट व डॉ. आरपी मौर्या को 3-0 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
बृहस्पतिवार को हुए सिंगल्स मैच में डॉ. नीरज बिष्ट ने पहला सेट 21-15 से जीता जबकि दूसरे व तीसरे सेट में डॉ. प्रमोद मल्ल ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 21-18 व 21-15 से सेट जीत लिया। चौथे व पांचवें सेट में डॉ. नीरज बिष्ट ने बेहतर खेल तकनीक का प्रदर्शन कर 21-13 व 21-18 से मैच जीत लिया।
इसके अलावा डबल्स मैच में डॉ. प्रमोद मल्ल व डॉ. अनिल कुमार की जोड़ी ने तीन सेट में डॉ. नीरज बिष्ट व डॉ. आरपी मौर्या की जोड़ी को 21-15, 21-18 व 21-18 से हरा दिया।
विज्ञापन
सभी विजेता व उपविजेताओं को प्रभारी अधिकारी शारीरिक शिक्षा डॉ. जीएस बोहरा, पूर्व सचिव स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब डॉ. एनके सिंह व योगेश पंत ने सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका में प्रथम व हेमंत जोशी ने निभाई।