{"_id":"6ae5a928069ac5ec630da95b","slug":"mother-and-daughter-died-in-a-road-accident-in-sitarganj-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊधमसिंह नगर: कार ने मां और दो बेटियों को मारी टक्कर, महिला व छह साल की बच्ची की मौके पर मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊधमसिंह नगर: कार ने मां और दो बेटियों को मारी टक्कर, महिला व छह साल की बच्ची की मौके पर मौत, एक घायल
Sat, 31 Oct 2026 02:09 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:09 PM IST
सार
सितारगंज नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने महिला और उसकी दो बेटियों को टक्कर मार दी। 34 वर्षीय महिला और 6 साल की बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि 9 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सितारगंज नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। आरके ढाबे के पास तेज रफ्तार कार ने हाईवे किनारे खड़ी महिला और उसकी दो मासूम बेटियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 34 वर्षीय महिला और उसकी 6 साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान मीनू देवी (34) और उसकी बेटी अंशिका (6) के रूप में हुई है। घायल दूसरी बेटी राधिका (9) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीनू देवी शनिवार सुबह करीब 10:40 बजे दोनों बेटियों के साथ स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग में शामिल होने के लिए निकली थीं। वह आरके ढाबे के पास हाईवे किनारे वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान किच्छा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने तीनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि मां-बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। घायल बच्ची का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन