{"_id":"6ae5aa8242f69efe000c9fe2","slug":"nephew-shoots-uncle-in-land-dispute-in-sitarganj-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितारगंज: भूमि विवाद में भतीजे ने चाचा पर चलाई गोली, हाथ को छूते हुए निकली; ड्यूढार गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितारगंज: भूमि विवाद में भतीजे ने चाचा पर चलाई गोली, हाथ को छूते हुए निकली; ड्यूढार गांव में तनाव
Sat, 31 Oct 2026 02:14 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:14 PM IST
सार
सितारगंज के ड्यूढार गांव में भूमि विवाद को लेकर चाचा-भतीजे में विवाद हुआ। भतीजे प्रभदीप ने चाचा इंद्रजीत पर तमंचे से फायर झोंका। गोली हाथ को छूते हुए निकली, जिससे चाचा बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
चाचा इंद्रजीत घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सितारगंज के ड्यूढार गांव में शनिवार सुबह भूमि विवाद को लेकर रिश्तों में खून का रंग घुल गया। चाचा-भतीजे के बीच कहासुनी के बाद मारपीट और फिर फायरिंग हो गई। गोली चाचा के हाथ को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
गांव ड्यूढार निवासी प्रभदीप सिंह और उसके चाचा इंद्रजीत सिंह के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इंद्रजीत, प्रभदीप के भाई लवदीप के हिस्से की जमीन पर खेती करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह इंद्रजीत सिंह ठेके की जमीन में पानी लगाने गया था। इसी दौरान पारिवारिक जमीन को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर भतीजे प्रभदीप सिंह ने चाचा इंद्रजीत पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली हाथ को छूते हुए निकल गई, जिससे हाथ में मामूली चोट आई।
विज्ञापन
फायरिंग की सूचना पर सरकड़ा चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घायल इंद्रजीत सिंह को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन