फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sword displayed at wedding ceremony, family beaten up for protesting

Udham Singh Nagar News: शादी समारोह में तलवार का प्रदर्शन, विरोध करने पर परिवार को पीटा

Sun, 03 May 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 03 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Sword displayed at wedding ceremony, family beaten up for protesting
रुद्रपुर। शादी समारोह तलवार का प्रदर्शन करने का विरोध करने पर युवकों ने परिवार पर हमला कर दिया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर पांच के खिलाफ प्राथमिकी कर ली है।
विज्ञापन

बिगवाड़ा भट्टा क्षेत्र निवासी राजू ने बताया कि बीते 28 अप्रैल की रात वह पड़ोस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब एक बजे अजय उर्फ चीकू, आकाश, राजू उर्फ तोता, राजेंद्र, बादल और अन्य लोग शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगे और डीजे पर नाचते हुए अजय ने हाथ में तलवार (कांपा) लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जब इसका विरोध किया गया तो अभियुक्तों ने राजू पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई उनकी भाभी लक्ष्मी पर भी हमला किया गया। वहीं, बहन का बेटा यशपाल जब बचाने पहुंचा तो उसके चेहरे पर धारदार हथियार से वार कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अभियुक्त जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed