फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Suspicious death of married woman, allegation of dowry murder

विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Suspicious death of married woman, allegation of dowry murder
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। पति और अन्य ससुरालियों ने विवाहिता की मौत की वजह बीमारी बताया है जबकि मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई ने बहन के पति सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णा कॉलोनी में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। सूचना पर एसओ विनोद फर्त्याल टीम के साथ कॉलोनी में रहने वाले अशोक कुमार गुप्ता के घर पहुंचे तो वहां उनकी बहू प्रीति (23) का शव मिला। अशोक और उनके बेटे अरविंद ने बताया कि प्रीति की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ने पर प्रीति बेहोश हो गई थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए दो निजी अस्पतालों में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ग्राम अमरिया पीलीभीत निवासी प्रीति का विवाह 21 अप्रैल 2018 को अरविंद के साथ हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सूचना पर प्रीति के पिता लाला राम गुप्ता, भाई दीपक गुप्ता सहित अन्य परिजन भी पहुंच गए और बेटी की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के भाई दीपक ने थाने में दी तहरीर में कहा कि बहन का पति और अन्य ससुराली कम दहेज लाने का आरोप लगाकर उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। साथ ही अरविंद की दूसरी शादी कराने की धमकी देते थे।

बहन ने बताया था कि ससुरालियों ने गला दबाकर और केरोसिन छिड़ककर मारने की कोशिश की थी। कई बार उसकी बहन को मारपीट कर घर से निकाल भी दिया गया था। ससुराली 10 लाख रुपये दहेज लाने की मांग कर रहे थे। उसने बहन के पति, ससुर, सास, ननद और देवर पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। सीओ अमित कुमार ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपियों पर केस दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed