फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Suspected swine flu deaths

स्वाइन फ्लू के संदिग्ध रोगी की मौत

Mon, 09 Feb 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर) Updated Mon, 09 Feb 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
Suspected swine flu deaths
शहर निवासी एक व्यक्ति की दिल्ली के एक अस्पताल में संदिग्ध स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। क्षेत्र में स्वाइन फ्लू से मृत्यु का यह पहला मामला है। नोएडा के एक अस्पताल में इलाज के दौरान रोगी को खून चढ़ाया गया था। मृतक के परिजनों को नोएडा के अस्पताल में चढ़ाए गए खून में स्वाइन फ्लू का वायरस होने का संदेह है। इस मामले को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है।
विज्ञापन

अल्ली खां मोहल्ला निवासी हाजी मोहम्मद हारुन (58 वर्ष) को पाइल्स की तकलीफ थी। यहां एक निजी अस्पताल में उपचार कराने के बाद जब लाभ नहीं हुआ तो परिजनों ने एक सप्ताह पहले उन्हें नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। हाजी मोहम्मद हारून के छोटे भाई अब्दुल मलिक तीमारदारी के लिए अन्य रिश्तेदारों के साथ गए थे। मरीज के छोटे भाई अब्दुल ने बताया कि नोएडा के अस्पताल में हाजी हारुन को कमजोरी होने पर डाक्टरों ने बीती 7 फरवरी को खून चढ़ाया। खून चढ़ाने के कुछ समय बाद ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। डाक्टरों ने जांच कर उन्हें स्वाइन फ्लू होना बताया और राममनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। 8 फरवरी को वह एंबुलेंस से राममनोहर लोहिया अस्पताल गए। जहां डाक्टरों ने यह कहकर एंट्री नहीं दी कि बेड खाली नहीं है। केंद्र और उत्तराखंड के नेताओं से सिफारिश कराने के बाद भी भर्ती नहीं किया गया। लेकिन डाक्टरों ने बाहर आकर उनका परीक्षण किया और उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मलिक ने बताया कि उनको संदेह है कि हाजी मोहम्मद हारुन की नोएडा के अस्पताल में ही मौत हो गई थी। उनको आईसीयू (गहन चिकित्सा कक्ष) में रखा गया था। डाक्टरों ने उनसे मृत्यु छुपाई है। नोएडा के डाक्टरों ने मरीज के साथ गए लोगों को एंटी स्वाइन फ्लू दवा पिलाई और खाने को दवाई दी ताकि उनको स्वाइन फ्लू का वाइरस अटैक न करे। शव को लेकर परिजन दिल्ली से सोमवार तड़के घर पहुंचे और 10 बजे स्थानीय कब्रिस्तान में शव को दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed