फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sushant killed by near friend

शक्तिफार्म हत्याकांड: साथी ही निकला सुशांत का कातिल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sushant killed by near friend
सितारगंज कोतवाली में पुलिस हिरासत में हत्यारोपी विप्लव सरकार । - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)। सूखी नदी तटबंध किनारे मिली लाश के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। कातिल मृतक का रिश्ते का भाई ही निकला। उसने पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या की थी। रिश्ता टूटने पर वह उससे नाराज था। पुलिस ने हत्यारोपी साथी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर और मृतक की टी-शर्ट भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

26 जून को रुद्रपुर के समीप सूखी नदी तटबंध किनारे बांस की झाड़ियों के नीचे युवक का शव मिला था। सिर पर गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हुई थी। 27 जून को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शिनाख्त के लिए शव मोर्चरी में रखवा दिया था। शिनाख्त न होने पर 30 जून को पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने सीओ सुरजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमें खुलासे में लगाईं। मृतक के हाथ पर 25 जून की क्वारंटीन मोहर लगी देख पुलिस रूदपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग प्रवासी केंद्र पहुंची। यहां 25 जून को आने वाले 83 प्रवासियों की सूची लेकर उनसे संपर्क साधा। इनमें चार लोगों को संक्षिप्त सूचीबद्ध कर उनकी तलाश शुरू की गई तो पता चला मृतक पूर्व वर्धमान थाना अंबिका कालना, वार्ड 13 पश्चिम बंगाल का सुशांत सरकार (30) पुत्र सुभाष सरकार है, जिसे 18 जून को हाउस नंबर 47 भीमबस्ती अंबेडकरनगर साउथ दिल्ली निवासी विप्लव सरकार उर्फ रवि हरिद्वार घूमने के बहाने साथ लाया था। रवि सुशांत का रिश्ते का भाई है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया 25 जून को रूदपुर में दोनों को विलेज क्वारंटीन किया गया था, लेकिन न तो दोनों विलेज क्वारंटीन हुए और न ही शक्तिफार्म में रहने वाले विप्लव के रिश्तेदार के घर पहुंचे थे। उसी रात दोनों रूदपुर जेलकैंप सूखी नदी के किनारे तटबंध पहुंचे। यहां विप्लव ने सुशांत को शराब पिलाई और फिर पत्थर से उसका सिर कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारोपी विप्लव ने साक्ष्य छिपाने के लिए सुशांत का चेहरा भी बुरी तरह कुचल दिया। उसकी टी-शर्ट हटा दी और गिरफ्तारी से बचने के लिए बाइक की नंबर प्लेट भी उतार दी। हत्यारोपी का पता चलने पर बृहस्पतिवार को उसे शक्तिफार्म तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर मृतक की टी शर्ट, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद कर लिया गया। बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा जाएगा। टीम में कोतवाल सलाहउद्दीन, एसएसआई प्रभात कुमार, शक्तिफार्म चौकी प्रभारी संजीत कुमार, एसआई सुरेंद्र कोरंगा, हरविंद्र कुमार, कांस्टेबल हेम उपाध्याय, भूपाल सिंह, कमल नाथ, मनोज जोशी, नरेंद्र यादव, मुकेश टंगड़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed