फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Survey will not be stoped then we will close the market.

‘जीएसटी सर्वे नहीं रुका तो बाजार बंद कर देंगे’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Survey will not be stoped then we will close the market.
रुद्रपुर में व्यापारियों की बैठक में अधिकारी से फोन पर वार्ता करते विधायक। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। व्यापारियों ने राज्यकर विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए विधायक शिव अरोरा के समक्ष समस्याएं रखीं। व्यापारियों ने कहा कि यदि जीएसटी सर्वे का कार्य नहीं रुका तो वे अनिश्चितकालीन बाजार बंद कर कर दुकानों की चाबी विधायक को सौंप देंगे।
विज्ञापन

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक शुक्रवार को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में पहुंचे विधायक शिव अरोरा ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने राज्यकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर से फोन पर वार्ता कर कर कार्रवाई को रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी सर्वे की टीम दुकानों व प्रतिष्ठानों में पहुंचकर सर्वे कर रही है जबकि व्यापारी वर्ग हर महीने बिक्री व खरीद का विवरण विभाग को देता है। इसके बावजूद भी व्यापारियों का उत्पीड़न करने के उद्देश्य से सर्वे किया जा रहा है। ऐसे में अधिकारियों को बाजार में घुसने नहीं दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि कुछ समय तक सर्वे का कार्य रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद व्यापारी व अधिकारी वर्ग आपस में बैठकर निर्णय निकाल सकते हैं। वहां व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री हरीश अरोरा, सुरमुख सिंह विर्क, अजय गोयल, किशन कनोदिया, प्रेम अरोरा, राजेंद्र तनेजा, अजय गाबा, नरेंद्र मित्तल, श्याम खुराना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed