फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Suresh became the president and Jaipal the vice president of the Sugarcane Supervisors Association

Udham Singh Nagar News: गन्ना पर्यवेक्षक संघ के सुरेश अध्यक्ष और जयपाल बने उपाध्यक्ष

Mon, 19 Feb 2024 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 19 Feb 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Suresh became the president and Jaipal the vice president of the Sugarcane Supervisors Association
काशीपुर में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ चुनाव अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड गन्ना पर्यवेक्षक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हो गया। इस दौरान चुनाव में 94 मत प्राप्त करने पर सुरेश चंद्र डबराल को अध्यक्ष और 107 मत हासिल करने वाले जयपाल सिंह को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।


रविवार को बंद पड़ी शुगर मिल के सामने गन्ना समिति में संघ का अधिवेशन हुआ। इसमें देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल जिले के करीब 200 कर्मचारियों ने भाग लिया। अधिवेशन में समिति के कार्यों और कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान दो-दो दावेदार मैदान में होने के कारण अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री, महामंत्री पद के लिए मतदान हुआ। वहीं जितेंद्र कुमार संयुक्त मंत्री, विनोद कुमार कोषाध्यक्ष और दीपक कुमार संप्रेक्षक पद पर निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरजेश कांडपाल, प्रांतीय संयुक्त मंत्री जगदीश सिंह बिष्ट, सहायक चुनाव अधिकारी एसके नैयर, रविंद्र कुमार रहे। वहां बहादुर सिंह, राम कृष्ण नौटियाल, पीके सिंह, प्रताप सिंह, पूरन गंगवार, रमन सैनी, प्रकाश भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

इन्हें इतने मिले मत
पद नाम मिले मत
अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा 73
सुरेश चंद्र डबराल 94
उपाध्यक्ष जयपाल सिंह 107
चतुर सिंह 60

संगठन मंत्री अनिल कुमार राठी 73
गंगा दत्त 94
महामंत्री कृष्णपाल 82
भागीरथ 85



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed