{"_id":"45fe93de523fc4bf904a6afa0d473b04","slug":"supervisors-have-been-working-on-bogus-certificates-sacked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी कर रहा सुपरवाइजर बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी कर रहा सुपरवाइजर बर्खास्त
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
Updated Sun, 31 Jan 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुगर मिल प्रधान प्रबंधक तीरथपाल सिंह ने जांच पड़ताल कर 25 साल से फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर चीनी मिल में नौकरी कर रहे सामयिक यार्ड सुपरवाइजर को बर्खास्त कर दिया। जिससे कर्मचारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
मिल प्रधान प्रबंधक सिंह के अनुसार गांव मुंडिया कला निवासी जितेंद्र शर्मा पुत्र ब्रजनंदन शर्मा ने 28 अगस्त 1990 को मृतक आश्रित के नियोजन के लिए आवेदन किया था। जिस पर जितेंद्र शर्मा को सामयिक गन्ना लिपिक के पद पर नियोजन दिया गया। शर्मा ने 26 दिसंबर 1990 को कार्यभार ग्रहण किया। शर्मा ने यूपी के धामपुर स्थित केएम इंटर कालेज के इंटर उत्तीर्ण के प्रमाण पत्र प्रस्तुत किये। जांच में शर्मा के प्रमाण पत्रों मेें ओवर राइटिंग पाई गई।
विज्ञापन
स्पष्टीकरण में शर्मा ने आरोपों को नकार दिया। जिस पर मुख्य अभियंता वीपी सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त कर जांच पड़ताल कराई गई। जांच में शैक्षिक प्रमाण पत्रों में छेड़छाड़ किया जाना सिद्ध पाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर शनिवार को सामयिक यार्ड सुपरवाइजर जितेंद्र शर्मा को बर्खास्त कर दिया गया। प्रधान प्रबंधक ने आरोपी के सभी देय जब्त करने के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन