{"_id":"68ad992bfb1608a612d31e75d241cee3","slug":"sultanpur-sent-500-bar-cylinder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर पट्टी में भेजे गए 500 सिलेंडर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर पट्टी में भेजे गए 500 सिलेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सुल्तानपुर पट्टी।
Updated Wed, 21 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र में चार माह से गैस वितरण नहीं होने पर भूख हड़ताल पर बैठी तीन महिलाओं का दर्जा मंत्री हरेंद्र सिंह लाडी ने जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाया। मंगलवार को बाजपुर गैस एजेंसी से 500 सिलेंडर लेकर दो गाड़ियां पहुंची, जिनका उपभोक्ताओं को वितरण किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं ने समस्या को बेहतर ढंग से उठाने के लिए अमर उजाला का आभार भी जताया।
विज्ञापन
बता दें कि क्षेत्र में सिलेंडर की किल्लत को लेकर सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पर महिला विकास समिति अध्यक्ष लज्जा सैनी के नेतृत्व में कृष्णा देवी और शारदा देवी ने भूख हड़ताल शुरू की थी।
विज्ञापन
मंगलवार को दोपहर एक बजे कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के निर्देश पर दर्जा मंत्री हरेंद्र सिंह लाडी सिलेंडरों से भरी दो गाड़ी के साथ अनशन स्थल पर पहुंचे। जिस पर प्रदर्शनकारी लज्जा सैनी सहित अन्य ने सहमति जताते हुए अनशन समाप्त कर किया।
विज्ञापन
लाडी ने कहा कि हर माह गैस वितरण की जाएगी। एजेंसी अधिकारियों ने फिर से लापरवाही बरती तो सख्त कार्रवाई की होगी। इससे पहले भाजपा नेता राजेश कुमार, सरताज आलम ने अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया था। इस दौरान सभासद शकुंतला देवी, ओमवती, अर्चना देवी, बीना देवी, राजवती, कमलेश देवी, गायत्री, मिथलेस, उर्मिला, सरोज, हरप्यारी, ऊषा आदि थीं।