फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sugarcane purchasing on 116 centers.

जिले में 116 केंद्रों पर होगी गन्ना खरीद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane purchasing on 116 centers.
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करतीं डीएम रंजना राजगुरु। - फोटो : RUDRAPUR
डीएम रंजना राजगुरु ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में गन्ना पेराई सत्र लेकर बैठक की। उन्होंने गन्ना विभाग के अधिकारियों को चेताया कि किसी भी केंद्र पर गन्ने की घटतौली न की जाए। शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने गन्ना चीनी मिल प्रबंधक को किसानों की सुविधा के लिए मिल गेट पर एक शिकायत निवारण केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को लंबी लाइनों में जूझना न पड़े। किसानों को समय से टोकन उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही गन्ना किसानो का समय पर गन्ने का भुगतान करना सुनिश्चित करे। उन्होंने गन्ने की तौल व मूलभूत सुविधाओं व गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वायरलेस कैमरे केंद्रों पर स्थापित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

केंद्रों पर गन्ना किसानों के लिए शौचालय व पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ की केंद्रों पर कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाए। सहायक गन्ना आयुक्त कपिल मोहन ने डीएम को बताया कि जिले में गन्ने का रकबा 24,567 हेक्टेयर है, जिसमें औसत उपज के अनुसार अनुमानित गन्ना उत्पादन 208 लाख क्विंटल है। उन्होंने कहा कि गन्ना खरीद के लिए 116 क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर एडीएम ललित नारायण मिश्र, प्रधान प्रबंधक बाजपुर चीनी मिल कैलाश सिंह टोलिया, नादेही से विवेक प्रकाश, अधिशासी निदेशक किच्छा चीनी मिल त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, महाप्रबंधक सितारगंज चीनी मिल आरके सेठ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed