फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sucide in Kashipur

विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sucide in Kashipur
काशीपुर। जहर खाने से एक युवक की मौत हो गई। ग्राम ख्वाजापुर पीरूमदारा रामनगर (नैनीताल) निवासी अरविंद रौतेला (25) गुजरात में नौकरी करता था। लॉकडाउन के दौरान वह अपने घर आ गया था। शुक्रवार देर शाम उसने जहर खा लिया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक अविवाहित था।
विज्ञापन

अनजाने में मासूम भाई-बहन ने गटका कीटनाशक
जसपुर। मासूम भाई-बहन ने अनजाने में कीटनाशक गटक लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

भोगपुर डैम निवासी जोगेंद्र सिंह की छह वर्षीय बेटी निर्मल कौर अपने छोटे भाई नवरूप सिंह के साथ घर में खेल रही थी। इस दौरान निर्मल की नजर घर में रखी कीटनाशक की शीशी पर पड़ी। उन्होंने बिना पूछे इस शीशी को मुंह लगा दिया। उसकी देखादेखी छोटे भाई नवरूप ने भी कीटनाशक पी लिया। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ने लगी। यह देख परिजन दोनों को एक नर्सिंग होम में लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों को घर भेज दिया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed