{"_id":"5e4975248ebc3e6ed85beb74","slug":"sucide-in-kashipur-kashipur-news-hld373865868","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए फाइनल की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए फाइनल की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
मृतका प्रियंका की फाइल फोटो।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। बीए फाइनल की एक छात्रा ने अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। बांसफोड़ान चौकी प्रभारी आरएस बिष्ट ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
महेशपुरा निवासी प्रियंका सैनी (20) पीजी कॉलेज में बीए फाइनल की छात्रा थी। शनिवार शाम छह बजे उसने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय प्रियंका की मां और भाभी घर में ही थीं। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने उसे बेहोशी की हालत में सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि दो दिन पहले प्रियंका को देखने के लिए कुछ मेहमान आए थे। इस बात को लेकर मां-बेटी के बीच कुछ कहासुनी हुई थी।
वहीं, मृतका के भाई का कहना है कि प्रियंका की तबियत खराब चल रही थी। मां ने उसे दवाई लाने के लिए कहा, लेकिन वह दवा लेने नही गई। इस बात पर मां ने उसे डांट दिया। बस इतनी सी बात पर उसने फांसी लगा ली। उसकी बड़ी बहन रमा का विवाह हो चुका है। पिता खूब सिंह की मृत्यु के बाद से भाई प्रदीप सब्जी की दुकान लगाकर परिवार की गुजरबसर करता है।