फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Subsidy For poly house

Udham Singh Nagar News: छोटे पॉलीहाउस के लिए 80 फीसदी अनुदान

Sun, 28 May 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 28 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Subsidy For poly house
100 से 500 वर्ग मीटर तक के पॉलीहाउस इस दायरे में
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुनी करने की कवायद, वर्ष 2026 तक 1,94,000 वर्ग मीटर पॉलीहाउस बनाने का लक्ष्य
जिले में 8,367 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 98,356 मीट्रिक टन सब्जियों का हो रहा उत्पादन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अब 100 से 500 वर्ग मीटर तक पॉलीहाउस की स्थापना पर 80 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। जिले में पहले सिर्फ 100 वर्ग मीटर तक पॉलीहाउस के लिए ही अनुदान रखा गया था। नाबार्ड की ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) की ओर से वर्ष 2026 तक जिले में 1,94,000 वर्गमीटर तक पॉलीहाउस की स्थापना के लिए लक्ष्य रखा गया है।
पॉलीहाउस में फूल और सब्जियों का वैज्ञानिक तकनीकों से उत्पादन के लिए उद्यान विभाग किसानों को बढ़ावा दे रहा है। इसके तहत प्रत्येक गांव में पांच-पांच क्लस्टर का चयन कर पॉलीहाउस बनाए जाएंगे। इनमें उत्पादित जरबेरा, लिलियम, डेजी, गुलाब आदि फूल, टमाटर, शिमला मिर्च, बैगन, लौकी आदि उत्पादित फसलों का विपणन सहकारिता विभाग के तहत आने वाले पैक्स, एनआरएलएम, एफपीओ के जरिये किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं उद्यान विभाग की ओर से किसानों को वैज्ञानिक तकनीक, भंडारण, विपणन आदि के संबंध में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। पॉलीहाउस की स्थापना के लिए महिला समूहों को प्राथमिकता दी जाएगी। एक समूह में चार से पांच किसान होने चाहिए। जिला स्तरीय समिति ऐसे क्लस्टर का चयन करेंगी जिनके रोडहेड से नजदीक पॉलीहाउस और सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता और बागवानी का अनुभव प्राप्त हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



-कोट-

आरआईडीएफ योजना के तहत क्लस्टर आधारित पॉलीहाउस की स्थापना के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत यूएस नगर जिले में भी वर्ष 2026 तक 1,94,000 वर्गमीटर तक पॉलीहाउस की स्थापना की जाएगी। इसके लिए जिले में करीब सत्ताईस करोड़, साठ लाख रुपये के प्रस्ताव में स्वीकृति मिल गई है। -भावना जोशी, मुख्य उद्यान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed