फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Students were bathing in the river dipped

नहाने गया छात्र नदी में डूबा

Sun, 08 Mar 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सितारगंज
ब्यूरो, अमर उजाला, सितारगंज Updated Sun, 08 Mar 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Students were bathing in the river dipped

साथियों के साथ नहाने गया छात्र नदी में डूब गया। सूचना मिलने पर ग्रामीणों का हुजूम मौके पर जमा हो गया। विधायक डा. प्रेम सिंह राणा ने घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता के बाद परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। नदी में डूबे छात्र पता न चलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मां परमजीत कौर, बहन मनप्रीत कौर, दादी गुरमेज कौर का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

  बिज्टी गांव निवासी जगजीत सिंह टोनी (20) पुत्र अमरीक सिंह शहर के डा. सुशीला तिवारी महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। शनिवार को सुबह 10 बजे वह अपने दोस्त गांव के ही संदीप कुमार, सोनू सिंह, विजय कुमार, पवन और नीरज के साथ घर से करीब 3 सौ मीटर की दूरी पर बह रही कैलाश नदी में नहाने गया। जगजीत के साथी नदी के अगले छोर पर नहा रहे थे। दूसरे छोर पर जगजीत नदी में कूदा। जैसे ही उसने नदी में छलांग लगाई कि वह भंवर में फंस गया और डूब गया। इससे उसके साथियों में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार मच गई। साथियों ने उसकी तलाश की, लेकिन, उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया और वह घटना स्थल आ पहुंचे। वहीं, ग्रामीणों का भी मौके पर जमावड़ा लग गया। ग्रामीणों ने पुलिस और दमकल विभाग को घटना के बारे में बताया। सूचना के बाद पुलिस और दमकल के गोताखोर ग्रामीणों के साथ नदी में डूबे छात्र की खोजबीन में जुट गए। विधायक डा. प्रेम सिंह राणा ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी और एसएसपी नीलेश आनंद भरणे से फोन पर बात कर नदी में डूबे युवक को बरामद करने को कहा और परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मृतक का एक बड़ा भाई जसप्रीत और छोटी बहन मनप्रीत है। पिता अमरीक सिंह कृषक हैं। कोतवाल डीआर आर्य ने बताया कि गोताखोर और पुलिस की टीमें नदी में डूबे छात्र की खोज में लगी हैं। खबर लिखे जाने तक छात्र का पता नहीं चल सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed