फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Students election of Rudrapur degree college on 11

रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव 11 को

Fri, 22 Sep 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Fri, 22 Sep 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Students election of Rudrapur degree college on 11
समर्थकों संग छात्रों से अपने पक्ष में मतदान की अपील करती प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला

सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 11 अक्तूबर को होंगे। महाविद्यालय प्रशासन ने पुलिस, प्रशासन और छात्रसंघ के संभावित दावेदारों के साथ रायशुमारी के बाद चुनाव तिथि की घोषणा की।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को महाविद्यालय परिसर के बीबीए सभागार में हुई बैठक में चुनाव प्रभारी डीकेपी चौधरी ने छात्र संघ चुनाव के कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि छह अक्तूबर सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। सात अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल और नाम वापसी होगी। 

विज्ञापन


नौ अक्तूबर को वैध प्रत्याशियों की सूची चस्पा की जाएगी। 11 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से अपरान्ह एक बजे तक मतदान होगा। उसी दिन ढाई बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के तुरंत बाद जीते पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। प्राचार्य डॉ. गंगा सिंह बिष्ट ने संभावित दावेदारों और छात्र-छात्राओं से चुनाव के दौरान कॉलेज परिसर में शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम रोहित मीणा और सीओ स्वतंत्र कुमार ने कॉलेज परिसर के बाहर दावेदारों को होर्डिंग हटाने को कहा। सीओ ने चेतावनी दी कि होर्डिंग लगाए तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी, जिससे ऐसे दावेदार चुनाव में नामांकन नहीं करा पाएंगे। इस दौरान प्रो. वाईके शर्मा, पीएन तिवारी आदि थे। 

17 छात्र-छात्राओं की दावेदारी चर्चा में
रुद्रपुर पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के विभिन्न पदों के लिए 17 छात्र-छात्राओं की दावेदारी चर्चा में है। अध्यक्ष पद पर दिलजोत सिंह और सौरभ शर्मा ने दावेदारी सामने आ रही है। सचिव पद पर सूर्य प्रताप भंडारी, सचिन गंगवार, उपाध्यक्ष पद पर अजय खुराना, वीके आर्या, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर नीतू, अंजू कोली, उपसचिव पद पर अविजीत हलदार, शुभम दास, कोषाध्यक्ष पद पर सुनील सरकार, संयुक्त सचिव पद पर हनी छाबड़ा ने प्रचार शुरू कर दिया है। इसके अलावा संकाय और विवि प्रतिनिधियों के प्रत्याशी भी विद्यार्थियों से संपर्क में जुटे हैं।

कुविवि की अंतिम तिथि हुई पार  
नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में हुई प्राचार्यों की बैठक में कुमाऊं मंडल के सभी महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव 10 अक्तूबर से पहले कराने के निर्देश जारी हुए थे, लेकिन रुद्रपुर पीजी कॉलेज में बीए दूसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम न आने से चुनाव निर्धारित तिथि से आगे खिसक गया। प्राचार्य डॉ. बिष्ट ने बताया कि कुमाऊं विवि समय पर परीक्षा परिणाम घोषित नहीं कर पाया, इस कारण मजबूरी में चुनाव की तिथि आगे खिसकानी पड़ी।

दावेदारों ने शुरू की आकाओं की परिक्रमा
छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद संभावित दावेदारों ने अपने राजनैतिक आकाओं की परिक्रमा शुरू कर दी है। वे समर्थन हासिल करने के लिए उनके चक्कर काट रहे हैं। इसके अलावा पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों से भी आशीर्वाद और समर्थन लेने की जुगत में भिड़ाने में लगे हैं। रुद्रपुर पीजी कॉलेज में अभी किसी छात्र संगठन ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं, लेकिन दावेदारों को संगठन का नाम जुड़ने से जीत की राह आसान होने की उम्मीद है। वे संगठन और विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के नेताओं से संपर्क साधने लगे हैं।

चोरी छिपे चल रहा दावतों का दौर
काशीपुर। राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की अभी तिथि घोषित नहीं हुई, लेकिन संभावित दावेदार और उनके समर्थक अपने पक्ष के मतदान करने की अपील करने में जुटे हैं। वहीं चोरी छिपे दावतों का दौर भी चल रहा है। अभी किसी भी छात्र संगठन ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। चुनाव की तिथि घोषित नहीं होने से दावेदारों ने अभी तक चुनाव कार्यालय नहीं खोले हैं। बावजूद इसके संभावित दावेदार अपने समर्थकों संग कॉलेज परिसर में आने वाले छात्र-छात्राओं को पंफ्लेट और चेस कार्ड देकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। मतदाताओं को रिझाने के लिए चोरी छिपे दावतों का दौर भी चल रहा है। 


आज तय होगा चुनाव कार्यक्रम
प्राचार्य अर्जुन सिंह सिराड़ी ने बताया कि शुक्रवार को 11 बजे महाविद्यालय पुलिस प्रशासन, एसडीएम और छात्र नेताओं के बीच बैठक होगी। इसमें छात्र संघ चुनाव की तिथि और चुनाव से जुड़े कार्यक्रम घोषित होंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed