फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Students disagree with changing the date of election

चुनाव की तारीख बदलने के विरोध में छात्रों का हंगामा

Fri, 06 Oct 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। Updated Fri, 06 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Students disagree with changing the date of election
काशीपुर डिग्री कॉलेज गेट परिसर में धरना प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : amar ujala
कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्र संघ चुनाव की तिथि एक दिन आगे बढ़ाने से क्षुब्ध छात्रों के एक गुट ने कॉलेज पर हंगामा किया। नारे बाजी की और धरना पर बैठ गए।
विज्ञापन
शुक्रवार को डिग्री कॉलेज खुलते ही छात्रों को पता चला कि कॉलेज प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव की तिथि 12 के बजाए 13 अक्तूबर कर दी है। इससे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सहित कई पदों के संभावित दावेदार तिथि बदलने का विरोध किया और चुनाव अधिकारी कृष्ण कुमार से मुलाकात की।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी ने बताया कि तिथि विवि स्तर से बदली गई है। तब छात्र कॉलेज गेट पर बैठकर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। अल्पसंख्यक छात्रों ने कहा कि शुक्रवार को नमाज पढ़ते हैं, ऐसे में मतदान को कैसे आएंगे। उन्होंने चुनाव को 12 अक्तूबर को ही कराने की मांग की। कहा कि मांग पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। सूचना पर पैगा चौकी प्रभारी ओमप्रकाश, बांसफोड़ान चौकी प्रभारी महेश सिंह पुलिस के साथ कॉलेज पहुंच गए। धरना देने वालों में गुरुप्रेम सिंह, मो.अरशद, प्रियंका आर्य, मनीराय, ललित मोहन, कशिश सैफी, स्नेहा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी लोगों पर लगे पाबंदी अध्यक्ष पद के दावेदार गुरुप्रेम सिंह के समर्थक उमेश अंसारी ने कॉलेज में बाहरी लोगों का आने पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को परिसर में पांच छह बाहरी लोग उनके साथ धक्कामुक्की और मारपीट कर फरार हो गए। कॉलेज प्रशासन बाहरी लोगों के कॉलेज में प्रवेश को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने बाहरी लोगों के कॉलेज परिसर में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed