फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Student Protest over Seats In College

Udham Singh Nagar News: सीट बढ़ाने की मांग पर खटीमा कॉलेज में तालाबंदी

Sun, 20 Aug 2023 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 20 Aug 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Student Protest over Seats In College
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मुख्य गेट पर दिया सांकेतिक धरना
विज्ञापन

खटीमा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने एचएनबी पीजी कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वंचित रह छात्र-छात्राओं की सीट बढ़ाने और सांयकालीन कक्षाएं संचालित करने की मांग के लिए कॉलेज में मुख्य गेट पर तालाबंदी कर सांकेतिक धरना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं और कॉलेज प्रशासन से वार्ता के तीन दिन के अंदर उचित कार्रवाई का आश्वासन देने पर धरना समाप्त कर दिया।

शनिवार को एबीवीपी प्रदेश मीडिया संयोजक के नेतृत्व में कार्यकर्ता कॉलेज के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर धरने में बैठ गए। हंगामे की सूचना पर एसआई विजय सिंह बोहरा दल-बल के साथ वहां पहुंचे और एबीवीपी कार्यकर्ताओं से वार्ता कर धरना समाप्त करने को कहा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 22 अगस्त तक सीट वृद्धि का आदेश नहीं आया तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहां पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुमित बहादुर पाल, नीरज धामी, अशर्फी लाल वर्मा, निखिल पांडे, हर्षित सिंह, दिया, रिया, अंजली पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed