फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Student Protest For Admission In Khatima

बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष में सीटें बढ़ाने को लेकर महाविद्यालय में की तालाबंदी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Student Protest For Admission In Khatima
खटीमा डिग्री कॉलेज में तालाबंदी कर धरना देते छात्र। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। एचएनबी पीजी कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष में सीटें बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों ने कॉलेज में प्रदर्शन कर तालाबंदी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित बहादुर पाल के नेतृत्व में छात्रों ने बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष में सीटें बढ़ाने, एमए, एमएससी तृतीय वर्ष में प्रवेश आरंभ करने, प्रवेश ले चुके छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय से पुस्तकें उपलब्ध कराने, प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को परिचयपत्र उपलब्ध कराने, कॉलेज में एमकॉम की कक्षाएं खोलने एवं प्रथम वर्ष की कक्षाओं के लिए शाम की कक्षाओं का संचालन करने की मांग को लेकर कॉलेज गेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्राचार्य सहित स्टाफ को बाहर कर गेट पर ताला लगा दिया। हंगामा देखकर प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने छात्रों को समझाते हुए शांत किया। छात्रों ने मांगों के निराकरण को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। कहा कि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। वहां पर दिपेंद्र चंद, पारस अग्रवाल, प्रमोद गड़कोटी, नीरज सिंह धामी, दीपक मुडेला, चांद अंसारी, तारिक खान, पंकज जोशी, प्रकाश सिंह, मोहित पोखरिया, नरेंद्र थापा, अजय ज्याला, अदनान, पारस चंद, अंकित भट्ट, त्रिलोक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed