फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   student kill in train accident in kashipur

Udham Singh Nagar News: बर्थडे मनाने घर आए युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
student kill in train accident in kashipur
मृतक कुशाग्र चौहान - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। बर्थडे मनाने के लिए देहरादून से घर आए बी फार्मा के एक छात्र का शव खड़कपुर देवीपुरा में रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। कुछ दूरी पर उसकी स्कूटी खड़ी हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत हुई है।
गौतमनगर निवासी जितेंद्र सिंह बाजपुर रोड स्थित आईजीएल में मेकेनिकल विभाग में हैं। उनका पुत्र कुशाग्र चौहान देहरादून स्थित डीआरडी कॉलेज से बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। दो दिन पूर्व ही कुशाग्र अपने घर आया था। मंगलवार को उसका बर्थडे था।
विज्ञापन

परिवार के लोग उसका बर्थडे मनाने की तैयारी में जुटे थे। शाम के समय वह स्कूटी लेकर घर से निकला लेकिन उसके बाद नहीं लौटा। बुधवार सुबह रेलवे स्टेशन अधीक्षक की ओर से आईटीआई थाना पुलिस को खड़कपुर देवीपुरा में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव पड़े होने की सूचना दी गई। टीम के साथ मौके पर पहुंचे एसआई पीआर विश्वकर्मा ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की जेब से बरामद दस्तावेजों से उसकी शिनाख्त कुशाग्र चौहान (19) के रूप में हुई। मृतक के माथे पर गहरी चोट के निशान थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। कुशाग्र का परिवार मूल रूप से ठाकुरद्वारा के ग्राम माधोवाला का रहने वाला है। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। बर्थडे के एक दिन बाद ही बेटे का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed