फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   student found with a youth from another community in rudrapur

Rudrapur: दूसरे समुदाय के युवक के साथ मिली नौवीं की छात्रा, स्नैप चैट के माध्यम से आरोपी के संपर्क में आई थी

Thu, 20 Feb 2025 05:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 20 Feb 2025 05:29 PM IST
सार

नौवीं की छात्रा को लेकर भागे दूसरे समुदाय के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने छात्रा को खोज लिया है। पुलिस ने छात्रा को परिजनों को सुपुर्द करने के साथ ही आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
student found with a youth from another community in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर नौवीं की छात्रा को लेकर भागे दूसरे समुदाय के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने छात्रा को खोज लिया है। छात्रा डेढ़ साल से स्नैप चैट के माध्यम से आरोपी के संपर्क में थी। पुलिस ने छात्रा को परिजनों के सुपुर्द करने के साथ ही आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बीते शनिवार को क्षेत्र के एक काॅलोनी निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा था कि उसकी नाबालिग बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। 14 फरवरी को वह स्कूल नहीं गई थी। दोपहर में बेटी घर से किराने की दुकान पर मैगी मसाला लेने गई थी। इसके बाद से ही वह घर नहीं लौटी थी। काफी तलाश के बाद पता चला कि आरोपी उवैश अंसारी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसकी वीडियो मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन की थी। आरोपी की पहचान उवैश अंसारी निवासी ग्राम सद्दो बेरखा थाना स्योहारा, बिजनौर और हाल निवासी मोहल्ला साहूवान थाना धामपुर के रूप में हुई थी।

विज्ञापन

पुलिस ने उसके घर में दबिश दी तो पता चला कि आरोपी लड़की को लेकर दिल्ली और फिर गुजरात के बड़ौदरा ले गया। बुधवार को पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड से उवैश के साथ छात्रा को खोज लिया। आरोपी ने बताया कि वह डेढ़ साल से लड़की से स्नैप चैट पर बात कर रहा था। वह नवंबर के बाद 14 जनवरी को लड़की से मिलने आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज केस में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि संवेदनशील मामले में पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी हुई थी। अभियुक्त दिल्ली में इलेक्ट्रीशियन का कार्य करता है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed