फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Student Beaten after Exams

Udham Singh Nagar News: पेपर देकर घर जा रहे 12वीं के छात्र पर हमले का आरोप

Mon, 10 Mar 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 10 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Student Beaten after Exams
विहिप के लोगों ने देर शाम पुलिस चौकी पर किया हंगामा
विज्ञापन

रुद्रपुर। शहर के आर्य इंटर कॉलेज से पेपर देकर घर जा रहे दूधियानगर निवासी अजय राजपूत पर शनिवार दोपहर युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने छात्र को रास्ते में रोककर पीटा। देर शाम विहिप के लोगों के साथ युवक पुलिस चौकी सुभाष कॉलोनी पहुंचा। यहां कार्रवाई को लेकर विहिप के लोगों ने हंगामा किया।
चौकी प्रभारी सुभाष कॉलोनी को दी तहरीर में अजय राजपूत ने बताया है कि शनिवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे वह आर्य इंटर कॉलेज से पेपर देकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में कुछ युवकों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे हॉकी, बेल्ट, पइाप और रॉड आदि से मारा पीटा। इसमें उसे गंभीर चोटें आईं। किसी तरह वह वहां से बचकर घर पहुंचा। देर शाम परिजनों के साथ विश्व हिंदू संगठन के लोग पुलिस चौकी पहुंचे। यहां पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उधर विहिप के लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस तहरीर के आधार पर एक नामजद सहित कई अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराया मुकदमा
रुद्रपुर। इसी मामले में देर शाम दूसरे पक्ष से भी मुकदमा दर्ज कराया गया। रेशमबाड़ी निवासी शहनाज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनका बेटा सुहेल आर्य कन्या इंटर कॉलेज से इंटर का वार्षिक पेपर देकर अपने घर जा रहा था। सुभाष काॅलोनी में रेशमबाड़ी निवासी कासिम, दूधिया नगर निवासी राजू और एक अन्य लड़के ने उसे रोक लिया और बुरी तरह मारा पीटा। शोर सुनकर रास्ते में लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed