फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Striking workers celebrated Black Diwali

Udham Singh Nagar News: हड़ताली श्रमिकों ने मनाई काली दिवाली

Sat, 02 Nov 2024 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 02 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Striking workers celebrated Black Diwali
रुद्रपुर। सिडकुल की कंपनियों में श्रम कानूनों का पालन कराने और श्रमिकों का उत्पीड़न बंद करने की मांग को लेकर डाल्फिन मजदूर संगठन के बैनर तले आंदोलन कर रहे श्रमिकों ने काली दिवाली मनाई। आमरण अनशन पर बैठे दो आंदोलनकारियों ने स्वयं ही अनशन खत्म कर दिया जबकि एक और श्रमिक अनशन पर बैठा।
विज्ञापन

श्रमिक दीपावली की रात भी अनशनस्थल पर डटे रहे। आंदोलनकारियों ने काले रंग के दीये जलाकर प्रतीकात्मक विरोध जताया। संघर्ष समिति के महामंत्री वीरू सिंह ने कहा कि श्रमिकों की मांगों का समाधान करने के स्थान पर आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि जैसे ही पुलिस-प्रशासन एक अनशनकारी को उठाएगा, दूसरा श्रमिक तत्काल अनशन पर बैठ जाएगा। आमरण अनशन पर बैठे आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सतपाल सिंह टुकराल और राम अवतार ने स्वयं अनशन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

श्रमिक आकाश कुमार अनशन पर बैठ गए हैं। संगठन के अध्यक्ष ललित कुमार, देव कुमार, प्रेमवती, पुष्पा का आमरण अनशन भी जारी है। 12 दिन से अनशन पर बैठीं पुष्पा और प्रेमवती के स्वास्थ्य में गिरावट आने लगी है। वहीं अनशनकारी प्रेमवती, पुष्पा और देव कुमार ने सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेज कर आमरण अनशन पर बैठने के कारणों की जानकारी दी है। कहा है कि कंपनी प्रबंधन के अन्याय, अत्याचार और शासन सत्ता के कंपनी को संरक्षण मिलने के कारण ही उन्हें मजबूर होकर आमरण अनशन पर बैठना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed