फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Strict action will be taken on not completing development works on time: DM

विकास कार्यों को समय से पूरा नहीं करने पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken on not completing development works on time: DM
रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक लेती डीएम रंजना राजगुरु। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। डीएम रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, वाह्य सहायतित और केंद्र पोषित योजनाओं एवं बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन योजनाओं में धनराशि अवमुक्त की गई है, संबंधित विभाग उस धनराशि को समय से खर्च करें। जो विभाग अभी तक आवंटित धनराशि व्यय नहीं कर पाया है, वे अधिकारी विस्तृत ब्योरा उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि जिन निर्माण कार्यों के लिए धनराशि उपलब्ध कराई गई है, उन कार्यों को समय और गुणवत्ता के साथ पूरा करें। बैठक में गलत सूचना और डाटा देने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में यदि कही कोई समस्या आ रही है तो उसे बताएं ताकि उसका समाधान कराया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा में कहा कि जो विभाग बी, सी, डी श्रेणी में है, वे विकास से संबंधित योजनाओं में कार्य को और अधिक गति दें। जिन विभागों की ओर से विकास योजनाओं से संबंधित कार्य समय पर नहीं किया जाएगा, उस विभाग के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडओ हिमांशु खुराना ने बताया कि वर्ष 2020-21 में जिले की 74140.38 लाख अनुमोदित धनराशि के सापेक्ष 29032.57 लाख धनराशि अवमुक्त हुई थी। जिला योजना में 4938 लाख के सापेक्ष 2597 लाख धनराशि, राज्य योजना में 41742.24 लाख के सापेक्ष 14320.59 लाख, केंद्र पोषित 27460.15 लाख के सापेक्ष 12114.98 लाख रुपये अवमुक्त हुई थी।

बताया कि 29032.57 लाख धनराशि अवमुक्त के सापेक्ष 21205.65 लाख धनराशि अब तक व्यय किया जा चुका है। वहां डीएफओ डॉ. अभिलाषा, डीआरडीएम के पीडी हिमांशु जोशी, डीडीओ अजय सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ललित आर्या, जिला समाज कल्याण अधिकारी नवीन भारती, डीपीओ उदय प्रताप सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed