{"_id":"5ef32ddc8ebc3e42b62d039f","slug":"street-seal-of-infected-woman-in-amau-health-of-38-families-of-7-families-17-samples-sent-for-investigation34","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमाऊं में संक्रमित महिला की गली सील, 7 परिवारों के 38 लोगों के स्वास्थ्य पर निगाह, 17 सैंपल जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमाऊं में संक्रमित महिला की गली सील, 7 परिवारों के 38 लोगों के स्वास्थ्य पर निगाह, 17 सैंपल जांच को भेजे
विज्ञापन
खटीमा के अमाऊं में संक्रमित महिला के घर की गली में की गई बेरिकेटिंग।
- फोटो : AMAR UJALA
खटीमा। अमाऊं की एक स्थानीय महिला के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उनकी गली को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर बेरिकेडिंग कर सील कर दी है। आगामी 6 जुलाई तक सभी 7 घरों के 38 लोगों के स्वास्थ्य पर निगाह रहेगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के परिवार के 7 व 10 पड़ोसियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि, मंगलवार को 17 जून को भेजे सैंपल में शामिल मुंबई से उलधन आए संक्रमित मां-बेटे से मिलने पर अमाऊं निवासी 63 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्थानीय स्तर पर महिला के संक्रमित का मामला सामने आने पर नागरिक अस्पताल की सीएमएस डॉ.सुषमा नेगी ने मंगलवार की शाम एसडीएम को पत्र भेजकर महिला के घर की गली को कन्टेनमेंट जोन घोषित करने का आग्रह किया। इस प्रशासन ने उक्त गली को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर बेरिकेडिंग करा दी।
बुधवार सुबह से ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा कार्यकर्ता ने 7 घरों का सर्वे किया, जिसमें कुल 38 लोग मिले। उनकी स्क्रीनिंग कर जांच की गई। जांच टीम लीडर डॉ.संदीप मिश्रा ने बताया कि महिला के परिवार के सात सदस्य, पड़ोसी 10 समेत कुल 17 लोगों के सैंपल लिए गए। जांच रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगा। इस बीच झनकईया पुलिस की ओर से बेरिकेडिंग कर आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। अभी 6 जुलाई के 12 बजे तक उक्त हिस्से के लोगों के स्वास्थ्य पर निगाह रहेगी। नागरिक अस्पताल की सीएमएस डॉ.नेगी ने बताया कि उक्त कन्टेनमेंट क्षेत्र के सर्वे के बाद संक्रमण पर अंकुश को लेकर पूरी सावधानी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन