फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Stone Crusher Will Seaz in Bazpur

ऊधम सिंह नगर: बाजपुर के दस क्रशर होंगे बंद

Tue, 21 Feb 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 21 Feb 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Stone Crusher Will Seaz in Bazpur
बाजपुर। डीएम युगल किशोर पंत के निर्देश पर एसडीएम और खनन उपनिदेशक ने टीम के साथ बाजपुर के नौ स्टोन क्रशरों पर छापा मारा। जांच में क्रशरों पर रात 12 से सुबह छह बजे के बीच उपखनिज खरीदे जाने की पुष्टि हुई। डीएम ने संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर सभी क्रशरों पर अगले आदेश तक बंद करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन




सोमवार को एसडीएम आरसी तिवारी, उपनिदेशक खनन दिनेश कुमार ने टीम के साथ शिवा स्टोन क्रशर, आशा स्टोन क्रशर, एलएससी गोबरा, राघव नेचुरल्स, बालाजी कॉन्ट्रैक्टर, फतह स्टोन क्रशर, सिंह मिनरल्स गऊ घाट, बांके बिहारी, गुरू कृपा स्टोन क्रशरों पर छापा मारा।
विज्ञापन




सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में अधिकतर क्रशरों पर रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक उप खनिज क्रय किया गया था। एसडीएम ने बताया कि रात में उपखनिज क्रय किया जाना अवैध की श्रेणी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया कि फतह स्टोन क्रशर, सिंह मिनरल्स, काशीनाथ स्टोन क्रशर प्रबंधन सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी नहीं दिखा पाए। एसडीएम ने बताया कि जांच टीम ने डीएम को रिपोर्ट भेजकर अवैध रूप से खनिज क्रय किए जाने वाले क्रशरों के पोर्टल बंद करने की संस्तुति की है। टीम में नायब तहसीलदार भुवनराम आर्य, राजस्व निरीक्षक धन सिंह, लेखपाल दीपक चौहान, राज राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed