फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Stecher continued to shout at the wife with a husband doctor-doctor

स्टेचर पर पत्नी को रखकर पति चिल्लाता रहा डाक्टर-डाक्टर

Wed, 20 May 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काशीपुर (ऊधमसिंहनगर)।
ब्यूरो/अमर उजाला काशीपुर (ऊधमसिंहनगर)। Updated Wed, 20 May 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Stecher continued to shout at the wife with a husband doctor-doctor
 सरकारी अस्पताल में डाक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही, लूट खसोट से एक गर्भवती महिला सरेआम तमाशा बन गई। महिला का पति उसे स्टेचर पर डालकर इधर-उधर भटकता रहा। महिला को भर्ती नहीं करने पर डाक्टरों को गालियां देते-देते रोते हुए वापस ले गया।   
विज्ञापन

मंगलवार की रात लगभग नौ बजे खड़कपुर देवीपुर निवासी सुखदेव सिंह अपनी 8-9 महीने की गर्भवती पत्नी जसवीर कौर को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचा। महिला दर्द से तड़प रही थी। महिला वार्ड में महिला डाक्टर नहीं थी। स्टाफ ने बिना डाक्टर के भर्ती करने से इंकार किया। तब सुखदेव सिंह व उसके साथी महिला को स्टेचर पर डाल कर किसी दूसरे अस्पताल में ले जाने के लिए अस्पताल के गेट पर लाए। स्टेचर पर तड़पती महिला को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग डाक्टरों व सरकार को कोसने लगे। इसी दौरान महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि नाइट ड्यूटी वाली महिला डाक्टर घर से आने वाली हैं। सुखदेव फिर स्टेचर को धकेलते हुए महिला वार्ड ले आया। महिला डाक्टर तमतमाती पहुंची उन्होंने पीड़ित महिला को स्टेचर पर ही सरसरी तौर पर देखा और इंजेक्शन लगवाने के बाद कहा महिला को हार्ट की शिकायत है ऐसे में वह बिना हार्ट के डाक्टर के डिलीवरी नहीं करा सकती है। यह कहकर रेफर लेटर महिला के  पति के हाथ में रख दिया। महिला का पति फिर स्टेचर को ढकेलते गेट पर ले गया। वहां से महिला को टेंपो पर लाद कर न जाने कहां ले गया। पीड़ित लोग काफी गरीब बताए जाता हैं। साथ में आए दो छोटे बच्चे लगातार आंसू बहा रहे थे।
विज्ञापन

उधर  सरकारी अस्पताल के अधीक्षक डा.बीसी जोशी छुट्टी से वापस लौट आए हैं। उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे हृदय रोगियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed