फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   State will establish new dimensions under the leadership of CM Dhami: Geeta

सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश नए आयाम स्थापित करेगा : गीता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
State will establish new dimensions under the leadership of CM Dhami: Geeta
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी और परिवार के अन्य सदस्य देहरादून में शपथ ग्रहण समारोह के बाद सोमवार देर शाम को यहां खटीमा स्थित घर पर लौट आए हैं। मंगलवार को सीएम की पत्नी ने जनता की समस्याओं को सुना। कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उनका स्वागत कर बधाई दी। नगरा तराई में सीएम आवास पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सब इंस्पेक्टर सहित चार कांस्टेबल तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएम पत्नी गीता धामी अन्य दिनों की तरह ही सुबह से ही घर के कार्य निपटाती रहीं। इस बीच भाजपा कार्यकर्ता गौरव सोनकर एवं बाबा नंदलाल गिरी की देखरेख में वहां पहुंचे लोगों ने गीता धामी को पुष्प गुच्छ भेंट कर पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी। विभिन्न संगठनों के लोग भी अपनी समस्याओं को लेकर वहां पहुंचे थे। सीएम की पत्नी गीता धामी और माता बिश्ना देवी ने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनकी समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गीता धामी ने बताया कि वह देहरादून में एक दिन रुकीं। इस दौरान मुख्यमंत्री बैठकों में काफी व्यस्त रहे। मुख्यमंत्री सिर्फ दो घंटे ही सो पाए। मुख्यमंत्री ने उन्हें नगरा खटीमा जाकर वहां की जनता की सेेवा के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया। गीता धामी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रदेश के हर व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है और धरातल पर प्रदेश का विकास करना है। गीता धामी ने कहा कि पति के सीएम बनने के बाद उनकी भी जिम्मेदारी बढ़ गई है। अब वह स्वयं गांव-गांव में जाकर शिविर लगाकर क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनेंगी और जनता की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगी। उन्होंने कहा कि पति के विधायक रहने के कार्यकाल में स्वीकृत कार्य जल्द पूरा कराए जाएंगे। साथ ही रुके हुए विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी।
मुख्यमंत्री धामी जल्द आएंगे खटीमा
खटीमा। गीता धामी ने बताया कि सीएम इस समय बैठकों के दौर में व्यस्त हैं इसलिए अपने गृह क्षेत्र आने में उन्हें कुछ देर हो सकती है। उन्होंने बताया कि जल्द ही सीएम खटीमा आकर क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करेंगे। (संवाद)
नगरा तराई आवास पर ही रहेंगी सीएम पत्नी
खटीमा। मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी ने बताया कि फिलहाल वह नगरा तराई स्थित अपने आवास पर ही रहेंगी और बच्चों दिवाकर और प्रभाकर की शिक्षा भी यहीं चलती रहेगी। दिवाकर कक्षा चार में और प्रभाकर कक्षा दो में अध्ययनरत हैं। (संवाद)
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़ायत सीएम से मिले
खटीमा। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नंदन सिंह खड़ायत और प्रेस क्लब से जुड़े नरेंद्र सिंह बिष्ट ने देहरादून जाकर सीएम पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर बधाई दी। सीएम धामी ने खड़ायत से कहा कि खटीमा और उसके आसपास के क्षेत्र के विकास पर नजर रखें। खटीमा के विकास के लिए तैयार ड्रीम प्रोजेक्ट को जल्दी ही अंतिम रूप देना है।
सीएम ने कहा कि दियां में गोशाला निर्माण, नगर का सौंदर्यीकरण, ट्रंचिंग ग्राउंड की व्यवस्था, ड्रेनेज व्यवस्था, 54 किमी रिंग रोड, शहीद स्मारक सहित बाईपास निर्माण सहित रोडवेज बस स्टेशन शीघ्र निर्माण कराने के संबंध में चर्चा की। सीएम ने नागरिक अस्पताल के रिक्त पद भरने के संबंध कार्रवाई का आश्वासन दिया। (संवाद)
धामी के सीएम बनने से राज्य आंदोलनकारियों में भी खुशी
खटीमा। रिट पिटिशन कर्ता राज्य आंदोलनकारियों ने बैठक कर पुष्कर सिंह धामी के सीएम बनने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि धामी के सीएम बनने से प्रदेश का विकास उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों एवं जनता की भावनाओं के अनुरूप होगा। उन्होंने सीएम धामी की देखरेख में राज्य की खुशहाली उम्मीद की।
साथ ही सीएम से मांग की है कि परिचय पत्र से वंचित रिट पिटिशन करने वाले आंदोलनकारियों की समस्या का हल निकालें। ग्राम बिगराबाग में बीडीसी सदस्य नरेश गिरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में हरीश फुलेरा, गीता कांडपाल, हरीश चंद्र भट्ट, हनुमान सिंह भंडारी, रवींद्र कापड़ी, भीम सिंह आदि थे।
इधर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की बैठक अध्यक्ष कुशल सिंह कन्याल की अध्यक्षता में हुई। सदस्यों ने धामी के सीएम बनने पर उन्हें बधाई दी। मंच के सदस्यों ने सीएम से निवेदन किया कि एक सितंबर 2021 को आंदोलन की जन्मभूमि खटीमा में शहीद स्मारक को क्षेत्र की जनता को समर्पित करें। बैठक में हरीश चंद्र मंथेला, पूरन बिष्ट, धाना भंडारी, जानकी पांडे, महेश राणा, तुलसी भट्ट, नवीन भट्ट आदि थे। (संवाद)
खटीमा के विकास के लिए तैयार ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत तेजी से होगा काम
खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही खटीमा के विकास के लिए तैयार ड्रीम प्रोजेक्ट पर तेजी से काम होने की उम्मीद जगी है। सीएम कार्यालय देहरादून से मिली जानकारी के अनुसार स्टेट हाईवे, गोशाला, ट्रंचिंग ग्राउंड और ड्रेनेज व्यवस्था पर तेजी से काम होगा।
ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत ग्राम दियां में छह एकड़ भूमि पर गोशाला निर्माण की योजना का खाका तैयार हो चुका है। तहसीलदार यूसुफ अली ने बताया कि ग्राम दियां में छह एकड़ भूमि पशुपालन विभाग को नि:शुल्क चार अगस्त 2020 को ही हस्तांतरित हो चुकी है।
जौलासाल रेंज से लगी कामन नदी के किनारे गोशाला के लिए यह भूमि बेहद उपयुक्त है। यहां गोशाला बनने से पशुओं को पीने के लिए पानी और पशुचारे की किल्लत नहीं होगी। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि दो हजार क्षमता वाली गोशाला के लिए 4.28 करोड़ का प्रोजेक्ट शासन को भेजा गया है। (संवाद)

दियां में प्रस्तावित गौशाला निर्माण में लाई जा रही है तेजी
खटीमा। एसडीएम निर्मला बिष्ट ने बताया कि शासन से गोशाला के निर्माण कार्य एवं गोशाला को पीपीपी मोड पर देने की शासन से अनुमति मांगी गई है। इसके लिए एजेंसी तैयार है। शासन से अनुमति मिलने का इंतजार है। शासन को भेजे गए स्टीमेट की स्वीकृति होने एवं बजट निर्गत होने तक पीपीपी मोड पर आवारा पशुओं की देखरेख शुरू कर दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed