{"_id":"64fb620303cd9d92560860a6","slug":"state-team-head-towards-hariyana-rudrapur-news-c-242-1-shld1029-3510-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पिट्ठू खेलने के लिए प्रदेश की टीम हरियाणा रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पिट्ठू खेलने के लिए प्रदेश की टीम हरियाणा रवाना
Fri, 08 Sep 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित प्रदेश की टीम।- स्वयं।
रेवाड़ी में आयोजित प्रतियोगिता में 16 प्रदेशों की टीम लेंगी हिस्सा
रुद्रपुर। हरियाणा के रेवाड़ी लगोरी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आठ से 10 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय सीनियर लगोरी (पिट्ठू) चैंपियनशिप के लिए प्रदेश की पुरुष टीम रवाना हो गई है। इसमें असम, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उड़ीसा समेत 16 प्रदेशों की टीम भाग ले रही है।
जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया की उत्तराखंड की लगोरी टीम का चयन किया गया। इसमें कप्तान सुमित कुमार विश्वास मनीष, अनुज सिंह, पीयूष, करण सरदार, अनुज सरदार, देवाशीष मजूमदार, वीरेंद्र सिंह बोरा, विशाल आर्य, जितेश आर्य, अभय मेहता, विवेक मौर्य, शिवा बिष्ट शामिल है। टीम प्रशिक्षक उपेंद्र मंडल और मैनेजर राजेश बिष्ट को बनाया गया है। उत्तरांचल ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह, भूपेश चंद दुमका, सुरेश पांडे, विजेंद्र चौधरी आदि ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं।