फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   State Badminton in Kashipur

उत्तराखंड स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
State Badminton in Kashipur
काशीपुर के बैडमिंटन कोर्ट में खेलते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित उत्तराखंड स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में कई जिलों से आए खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का समापन 14 अगस्त को होगा। रामनगर रोड स्थित हाईलैंडर स्पोर्ट्स एकेडमी में बृहस्पतिवार को केवीएस के एमडी देवेंद्र जिंदल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले चक्र में अंडर-17 बालिका एकल वर्ग में सृष्टि ने अमीषा को, अनिका जोशी ने विदुषी को, कनिष्का नेगी ने पायल दानू को पराजित किया। अंडर-17 बालक एकल वर्ग में शौर्य कटारिया ने पार्थ मुरारी को, सूर्यांश रावत ने सागर चौधरी को, तुर्बस नेगी ने भरत सिंह को, ध्रुव देवली ने सागर कुमार को हराया। तरुण पंत ने कौस्तुभ त्यागी को, सुजल कुमार ने मुकुल भंडारी को, सचिन रावत ने मेहताब को हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

अंडर-19 बालिका वर्ग में अनुष्का जुयाल ने मोनिका देव को, आकांक्षा सती ने सलोनी नेगी को, कनिष्का ने युक्ति गुसाईं को, दक्षता जोशी ने पलक मनराल को, गरिमा यादव ने मानसी कोठारी को हराया। अंडर-19 बालक वर्ग में सचिन रावत ने शौर्य पंत को, आयुष मुरारी ने विक्रम सिंह को, देव बर्गली ने सूरज मंडल को, शुभम ममगई ने सागर चौधरी को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 बालिका युगल वर्ग में अग्रिमा, सृष्टि की जोड़ी ने भूमिका, ख्याति की जोड़ी को, आस्था, इक्वांशी की जोड़ी ने कनक, विदुषी की जोड़ी को हराया।
अंडर-17 बालिका युगल वर्ग में कल्पना, पायल की जोड़ी ने अस्मिता, समृद्धि की जोड़ी को हराया। अंडर-17 बालक युगल वर्ग में लक्ष्य, समर्थ की जोड़ी ने ध्रुव-सुमित की जोड़ी को, मुकुल, तुर्बस की जोड़ी ने अमन-जीत की जोड़ी को हराया। निर्मला पंत चीफ रेफरी, मानस शाह डिप्टी रेफरी रहे। इस दौरान ब्रह्मप्रकाश गोयल, पूनम तिवारी, सौरभ प्रशांत, गिरीश सिंह, संजय ठाकुर, विष्णु प्रकाश सक्सेना, पुष्कर राज जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed