{"_id":"65b54d63c771fa91140c3e78","slug":"startup-curriculum-should-be-updated-prof-balloon-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-107041-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार्टअप पाठ्यक्रम हो अपडेट : प्रो. बलूनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टार्टअप पाठ्यक्रम हो अपडेट : प्रो. बलूनी
Sun, 28 Jan 2024 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। आईआईएम के फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट (फीड) की ओर से दो दिनी वार्षिक कृषि मेला और स्टार्टअप एक्सपो के सातवें संस्करण ‘उत्तिष्ठ-2024‘ का आयोजन किया गया। निदेशक प्रो. कुलभूषण बलूनी ने कहा कि स्टार्टअप इकोसिस्टम की सहायता के लिए पाठ्यक्रम अपडेट करने की जरूरत है।
शनिवार को संस्थान में आयोजित ‘उत्तिष्ठ -2024’ मेले एवं एक्सपो का शुभारंभ आईआईएम निदेशक प्रो. कुलभूषण बलूनी, फीड निदेशक प्रो. सफल बत्रा, सीईओ राम कुमार, उद्यमी देवेंद्र अग्रवाल आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। निदेशक प्रो. बलूनी ने कहा कि स्टार्टअप इकोसिस्टम की सहायता के लिए पाठ्यक्रम अपडेट करने की आवश्यकता है। साथ ही दो से बढ़कर तीन महीने की इंटर्नशिप को भी शामिल किया जाना चाहिए। कोर्स के समापन पर हर छात्र को अपना शोध-प्रबंध सबमिट करना चाहिए, ताकि स्टार्टअप इकोसिस्टम और सहायता मिल सके। कार्यक्रम में करीब 100 से ज्यादा स्टार्टअप ने प्रतिभाग किया जिसमें क्षम इनोवेशन, मिराकी इको सॉल्यूशंस और स्मार्टग्राम ने अंतिम चरण में अपना स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किया। पिचिंग प्रतियोगिता के विजेता क्षम इनोवेशन को एक लाख रुपये, मिराकी इको सॉल्यूशंस और स्मार्टग्राम को प्रोत्साहन के लिए 25000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद फ्रेंड्स ऑफ फीड को सम्मानित कर हब एंड स्पोक की घोषणा की गई। कार्यक्रम का समापन स्केलअप पिचाथॉन और उड़ान 7.0 के परिणामों की घोषणा के साथ हुआ। संवाद