{"_id":"60b7d14f8ebc3e29c42ad717","slug":"star-imaging-company-s-employees-removed-from-sampling-rudrapur-news-hld4263992196","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार इमेजिंग कंपनी के कर्मचारियों को सैंपलिंग से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टार इमेजिंग कंपनी के कर्मचारियों को सैंपलिंग से हटाया
विज्ञापन
रुद्रपुर। यूपी की पुलभट्टा सीमा पर कोरोना जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने स्टार इमेजिंग कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही जिले की सात सीमाओं पर कोरोना जांच कर रहे कंपनी के कर्मचारियों को जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटा दिया गया है।
जिले में कोरोना जांच के लिए दिन और रात के समय सैंपलिंग करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्टार इमेजिंग कंपनी के साथ करार किया है। इससे पहले यह कंपनी हरिद्वार में भी सैंपलिंग का कार्य कर चुकी है। मंगलवार को किच्छा स्थित पुलभट्टा सीमा पर सैंपलिंग में फर्जीवाड़ा सामने आने पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इधर सीएमओ डॉ. देवेंद्र सिंह पंचपाल ने बताया कि फर्जी तरीके से लोगों की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करना है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्टार इमेजिंग कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। साथ ही जब तक इसकी विभागीय जांच पूरी नहीं होती, तब तक के लिए कंपनी के कर्मचारियों को सैंपलिंग ड्यूटी हटा दिया गया है।
विज्ञापन
उनके स्थान पर पूर्व की तरह स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगवा दी गई है। बता दें कि जिले में खटीमा के मझोला बॉर्डर से लेकर जसपुर तक सात सीमाओं पर कंपनी के कर्मचारी कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग कर रहे थे।
भाजपा नेता के घर पर कथित टीकाकरण से भड़के कांग्रेसी
रुद्रपुर। भाजपा नेता के घर पर उसके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को वैक्सीन लगवाने का आरोप लगाते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल का पुतला फूंका। उन्होंने भाजपा नेता और टीकाकरण करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
बुधवार को सीएमओ कार्यालय गेट पर प्रदर्शन कर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएमओ डॉ. पंचपाल का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सरकारी वाहनों में भाजपा नेताओं के घर-घर जाकर उनके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को वैक्सीन लगा रहे हैं। एलायंस कॅालोनी में भाजपा नेता के परिवार को घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वैक्सीन लगाई है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। जबकि आम जनता को वैक्सीन लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है।
जिले में युवाओं को सात दिनों से वैक्सीन तक नहीं लग सकी है। वहीं, करीब सवा लाख लोग दूसरी डोज लगवाने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता जनता का हक मार रहे हैं। उन्होंने टीकाकरण कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम और भाजपा नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। वहां यूथ कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता सोफिया मलिक, फैजराज खान, पिंटू, राघव सिंह, राजेंद्र निषाद आदि थे।
वायरल वीडियो की जांच करेगी तीन सदस्यीय कमेटी
रुद्रपुर। एलायंस कॉलोनी में भाजपा नेता के घर पर कथित टीकाकरण किए जाने की जांच तीन सदस्यीय कमेटी करेगी। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस सामंत ने कमेटी का गठन कर शीघ्र जांच रिपोर्ट देने को कहा है।
सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल ने वायरल वीडियो के मामले में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को जांच कमेटी गठित कर आरोप पुष्ट होने पर आरोपी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। डॉ. सामंत ने बताया जांच कमेटी की रिपोर्ट मिलने पर सीएमओ को भेजी जाएगी। मामले में सीएमओ स्तर से ही कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
भाजपा नेता के घर पर टीकाकरण के आरोपों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य कर्मी से भी पूछताछ कर उसके बयान लिए गए हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम इस तरह किसी भी व्यक्ति विशेष के घर पर या दबाव में आकर वैक्सीन लगवाने के लिए नहीं जा रही है। - डॉ. डीएस पंचपाल, सीएमओ।
भाजपा नेता के घर पर उसके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को वैक्सीन लगवाने के मामले में सीएमओ को निलंबित किया जाए। जिले में वैक्सीन की कमी के कारण लाखों लोगों को टीका नहीं लग पा रहा है जबकि सत्ता की हनक में भाजपा नेताओं को घर पर ही टीकाकरण की सुविधा दी जा रही है। यह नियम विरुद्ध है। इस मामले में सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। - तिलकराज बेहड़, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री।