फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Staff absent in upcl jaspur

Udham Singh Nagar News: ईई के दफ्तर में दो कर्मियों के गैर हाजिर मिलने पर विधायक भड़के

Sat, 21 Oct 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 21 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Staff absent in upcl jaspur
विभागीय अधिकारियों से मोबाइल पर वार्ता करते विधायक आदेश चौहान। संवाद
जसपुर। विद्युत अधिशासी अभियंता कार्यालय में दो कर्मचारियों के गैरहाजिर होने पर विधायक ने हंगामा किया। उन्होंने ईई से गैर हाजिर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्रवासियों की विद्युत समस्याओं के समाधान के लिए विधायक आदेश चौहान ईई कार्यालय गए। कार्यालय में दो कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं मिले। जानकारी करने पर पता चला कि अवकाश का उनका कोई प्रार्थना पत्र भी नहीं आया है। फरियादियों ने विधायक को बताया कि दोनों कर्मचारी कार्यालय में देर से आते हैं। इसके कारण जनता के कार्य नहीं हो पाते हैं। विधायक आदेश चौहान ने ईई से दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा। ईई बीके सक्सेना ने बताया कि दोनों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। जनता के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिकों ने पुलिस के समक्ष रखीं समस्याएं

गदरपुर। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी की मौजूदगी में थाना परिसर में हुई बैठक में वरिष्ठ नागरिकों ने समस्याएं रखी। इसमें मजरा झुन्नी निवासी माया देवी ने दवाई के लिए साधन उपलब्ध नहीं होने की समस्या रखी। सीओ ने बीट अधिकारी को हर माह उनके घर पहुंच कर सीएचसी ले जाने के निर्देश दिए। ग्राम सुख शांति नगर निवासी ने बहू पर देखरेख न किए जाने का आरोप लगाया। 90 वर्षीय सोनवती ने पति की मौत होने के बाद खाने की समस्या का समाधान करने की बात कही। सीओ भंडारी ने बीट अधिकारियों को समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों की समस्याओं को जानने के निर्देश दिए। वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी समय कोई परेशानी हो तो उनके मोबाइल नंबर 9411112789 पर फोन कर सकते हैं। वहां पर एसआई ओम प्रकाश, राकेश कठायत, पूरन सिंह तोमर, कुसुम रावत, महेश जोशी, मदन सिंह, मोहन बोरा, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed