{"_id":"5d6826678ebc3e93a6298e11","slug":"stadium-team-was-the-winner-in-hockey-competition-kashipur-news-hld354718848","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी प्रतियोगिता में स्टेडियम की टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी प्रतियोगिता में स्टेडियम की टीम रही विजेता
विज्ञापन
काशीपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में विजेता टीम के साथ अतिथि।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। खेल विभाग और जिला हॉकी संघ की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस पर दो दिवसीय मेजर ध्यान चंद ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का समापन हो गया। बेहतर प्रदर्शन कर स्टेडियम सीनियर की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता में राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कविता मॉडर्न पब्लिक स्कूल, उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज, स्पोर्ट्स स्टेडियम समेत पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। बुधवार को पहला मैच उदयराज और स्टेडियम सीनियर के बीच खेला गया। स्टेडियम की टीम ने 3-2 से जीती। दूसरा मैच कविता मॉडर्न और स्टेडियम जूनियर के बीच खेला गया। जिसमें 5-1 से कविता मॉडर्न ने मैच जीत जीता। बृहस्पतिवार को स्टेडियम सीनियर और राधेहरि राजकीय महाविद्यालय की टीम के बीच सेमीफाइनल खेला गया। स्टेडियम सीनियर की टीम 3-2 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। कविता मॉडर्न और स्टेडियम प्रथम टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें स्टेडियम सीनियर 3-2 से जीतकर फाइनल विजेता रही।
निर्णायक मंडल में राहुल यादव, फैज हसन, राजीव पाल, सूरज नेगी रहे। वहां पर कोच जेपी यादव, महेश्वर सिंह नेगी, योगेश जोशी, जब्बार आदि रहे।
इधर, राष्ट्रीय खेल दिवस पर ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज में बैडमिंटन, वॉलीबाल, शतरंज, टेबल टेनिस, क्रिकेट, लूडो, कैरम प्रतियोगिताएं हुईं। संस्थान के चेयरमैन संतोष मेहरोत्रा ने बताया कि खेलों का हमारे जीवन में एक ऐसा हिस्सा है जिसे कभी भूला नहीं जा सकता। वहां पर संस्थान की सचिव शिवानी मेहरोत्रा, प्रतिमा सिंह, सोनाली सिंह, कर्ण सिंह आदि थे।
विज्ञापन
उधर, मास्टर इंटरनेशनल स्कूल में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर छात्र वर्ग में प्रोग्रेसर टीम, छात्राओं जूनियर वर्ग में प्रोग्रेसर, सीनियर वर्ग में मॉटीवेटर टीम विजेता रही।