फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Stadium of Chakarpur forest consciousness ground away, soon stadium will be built

चकरपुर वन चेतना मैदान की वन भूमि का पेच दूर, जल्द बनेगा स्टेडियम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
Stadium of Chakarpur forest consciousness ground away, soon stadium will be built
खटीमा। चकरपुर के वन चेतना मैदान में स्टेडियम निर्माण में अब वन भूमि का पेच दूर होगा और स्टेडियम की सौगात मिलेगी। गढ़वाल के जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने गढ़वाल में क्षति पूरक भूमि पौधारोपण के लिए खेल विभाग को हस्तांतरित करने की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
बता दें कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने करीब तीन वर्ष पहले स्टेडियम की घोषणा की थी। इस मामले में चकरपुर वन चेतना मैदान की वन भूमि के हस्तांतरण में क्षतिपूर्ति भूमि का पेच फंसा था। पहले पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट में तीन हेक्टेयर भूमि की बात सामने आई थी, लेकिन उक्त भूमि नहीं मिल पाई थी। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि 23 जून को डीएम गढ़वाल धीराज गर्ब्याल ने आदेश जारी कर वन चेतना मैदान में स्टेडियम के लिए तहसील थलीसैंण के ग्राम गंगाउ पट्टी चोपडाकोट तीन में बंजर में दर्ज 0.300 हेक्टेयर भूमि खेल विभाग ऊधमसिंह नगर को पौधारोपण क्षति पूर्ति के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे जल्द स्टेडियम बनने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed