फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   stabbed with a knife

छेड़छाड़ के विरोध पर मानसिक रुप से अस्वस्थ महिला को चाकू घोंपा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 04:39 PM IST
विज्ञापन
stabbed with a knife
काशीपुर। एक व्यक्ति ने मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ जोर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कुछ समय पहले काशीपुर निवासी महिला के दुधमुंहे बच्चे की उसके रिश्तेदारों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके कुछ दिन बाद नशेड़ियों ने उसके पति की भी निर्मम हत्या कर दी थी। पति और बच्चे की मौत के बाद महिला बदहवास हो गई है। बच्चा चुराने के शक में कई जगह लोगों ने उसे पकड़कर पीटा भी। महिला की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने उसे बदायूं की एक दरगाह पर छुड़वा दिया था। कुछ समय बाद महिला फिर काशीपुर आ गई। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता की मां ने कहा कि 26 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे मानसिक रूप से अस्वस्थ उसकी पुत्री अपने कमरे में सोई हुई थी। इसी दौरान मोहल्ला अल्ली खां निवासी मोहसिन उसके घर में घुस आया।
विज्ञापन

मोहसिन ने उसकी विधवा पुत्री की गर्दन पर चाकू रखकर उससे जोर जबरदस्ती करनी चाही। शोर मचाने पर आरोपी ने चाकू से प्रहार कर दिया। हाथ में चाकू लगने से वह लहूलुहान हो गई। पड़ोसी पहुंचे तो वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हमले में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed