फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SSP suspends two women constables in the raped case of a minor

Rudrapur: नाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण में लापरवाही, एसएसपी ने किया दो महिला कांस्टेबल को सस्पेंड

Fri, 08 May 2026 12:23 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 08 May 2026 12:23 PM IST
सार

रुद्रपुर में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने दो महिला कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
SSP suspends two women constables in the raped case of a minor
निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में नाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण में लापरवाही पर दो महिला कांस्टेबल पर गाज गिर गई। एसएसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। मामले में सात दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि बुधवार को रुद्रपुर निवासी एक महिला ने शिकायती पत्र देकर बताया था कि बीते 17 अप्रैल को पीलीभीत निवासी यश प्रताप उनकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया था। महिला की तहरीर पर पीलीभीत पुलिस ने नाबालिग को थाना बिलसंडा पीलीभीत से बरामद कर महिला के सुपुर्द कर दिया। इसी बीच मई महीने की शुरूआत में नाबालिग की तबीयत बिगड़ने लगी और जब उसे डॉक्टर को दिखाया गया तो जांच में वह गर्भवती निकली। यह सुन महिला के होश उड़ गए। महिला अभियुक्त पर कार्रवाई की मांग को लेकर पहले कोतवाली रुद्रपुर गई। इसके बाद कोतवाली पंतनगर, महिला हेल्प डेस्क के कई चक्कर लगाए लेकिन पुलिस की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन

सब जगह से निराशा मिलने के बाद महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। नाबालिग से मामला जुड़ा होने के कारण जब एसएसपी ने मामले के बारे में जानकारी ली तो प्राथमिक जांच में ड्यूटी के प्रति लापरवाही और संवेदनहीनता पाई गई और एसएसपी ने महिला हेड कांस्टेबल पायल आर्या और महिला कांस्टेबल मंजू आर्या को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ डीआर वर्मा को सौंपी जांच की जिम्मेदारी

एसएसपी ने बताया कि मामले में विस्तृत जांच के लिए क्षेत्राधिकारी डीआर वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच अधिकारी को सात दिनों के भीतर प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

महिला संबंधी अपराधों में किसी भी स्तर पर उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर पीड़ित को त्वरित और निष्पक्ष न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मामले में प्राथमिकी कर ली गई है। - अजय गणपति, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed