{"_id":"66e010edf260188f5b056e59","slug":"ssp-suspended-the-constable-who-assaulted-his-wife-in-rudrapur-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur Crime: पत्नी से मारपीट करने वाले सिपाही को एसएसपी ने किया निलंबित, जांच के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur Crime: पत्नी से मारपीट करने वाले सिपाही को एसएसपी ने किया निलंबित, जांच के दिए आदेश
Tue, 10 Sep 2024 02:57 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:57 PM IST
सार
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में दिनेशपुर थाने में तैनात सिपाही गोविन्द आर्य को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी मणिकांत मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रपुर में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में दिनेशपुर थाने में तैनात सिपाही गोविन्द आर्य को निलंबित कर दिया है। उन्होंने सिपाही के खिलाफ विस्तृत विभागीय जांच के आदेश दिए है। सिपाही की पत्नी ने एसएसपी से शिकायत की थी। इस मामले को देखते हुए एसएसपी ने विभागीय जांच का आदेश भी दिया है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Haldwani News: हैड़ाखान रोड पर चलना संभलकर...सिर पर कभी भी गिर सकते हैं बोल्डर, आए दिन होते हैं हादसे
विज्ञापन
एसएसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी और कहा कि अगर पद पर रहते हुए किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा किसी पीड़ित, फरियादी, वादी और महिला के साथ किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन