फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SSP given orders to officers.

नोटिस तामील कराकर एक सप्ताह में करें विवेचना का निस्तारण : एसएसपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
SSP given orders to officers.
ऐसी विवेचना जिनमें सात साल से कम सजा का प्रावधान हो उनमें 41 क दंड प्रक्रिया संहिता का नोटिस तामील कराकर विवेचना का निस्तारण एक सप्ताह में किया जाए। ये निर्देश एसएसपी डीएस कुंवर ने जिले के थाना प्रभारियों को क्राइम बैठक के दौरान दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में फैल रहे कोरोना को रोकने के लिए रोजाना मॉनीटरिंग करने को कहा।
विज्ञापन

सोमवार को एसएसपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कहा कि बॉर्डर ड्यूटी पर लगे कर्मचारी डबल मास्क, फेस शील्ड, सैनिटाइजर का प्रयोग करें। बॉर्डर से आने वाले बाहरी राज्यों के लोगों की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट होने पर ही प्रवेश दें।
विज्ञापन

खाद्य सामग्री या कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाले रेमडेसिविर, अन्य जीवन रक्षक दवाओं और ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। बल्वे की विवेचना का निस्तारण प्रत्येक दशा में 14 दिवस के भीतर कर लिया जाए। वहां एएसपी ममता बोहरा, एएसपी प्रमोद कुमार, एएसपी क्राइम मिथिलेश कुमार, सीओ अमित कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed