{"_id":"653b654bf22c6ed89407d08b","slug":"ssp-expressed-regret-over-the-behavior-of-policemen-in-transit-camp-police-station-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब! SSP ने पुलिसकर्मियों के बर्ताव पर जताया खेद, भाजपा नेता ने लगाया था गाली-गलौज का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब! SSP ने पुलिसकर्मियों के बर्ताव पर जताया खेद, भाजपा नेता ने लगाया था गाली-गलौज का आरोप
Fri, 27 Oct 2023 12:53 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:53 PM IST
सार
एसएसपी ने ट्रांजिट कैंप थाने के पुलिस कर्मियाें के व्यवहार पर खेद जताया। उन्होंने कहा कि अगर जांच की जरूरत पड़ेगी तो वे जांच कराने के लिए भी तैयार हैं।
विज्ञापन
ट्रांजिट कैंप थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रांजिट कैंप थाने में किच्छा भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष के साथ हुए गलत बर्ताव और धक्कामुक्की के मामले का पटाक्षेप हो गया है। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से मुलाकात की और मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
एसएसपी ने पुलिस कर्मियाें के व्यवहार पर खेद जताया। उन्होंने कहा कि अगर जांच की जरूरत पड़ेगी तो वे जांच कराने के लिए भी तैयार हैं।
दरअसल, गंगापुर रोड में दो पक्षों के बीच विवाद के मामले में एक पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज कराने के लिए बृहस्पतिवार की शाम किच्छा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दीपा राय कुछ कार्यकर्ताओं के साथ ट्रांजिट कैंप थाने गई थीं। वहां पुलिसकर्मियों से दीपा की तीखी तकरार हो गई। दीपा का आरोप था कि उनके साथ गालीगलौज और धक्कामुक्की की गई। उनका मोबाइल छीनकर 20 मिनट तक थाने के एक कमरे में बैठा दिया गया था।
विज्ञापन
इधर पुलिसकर्मियों ने दीपा पर ही गलत बर्ताव करने की बात कही थी। बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कार्यालय में एसएसपी से मुलाकात कर कड़ा रोष जताया। भाजपा नेता दीपा राय और एक पक्ष की चोटिल लड़की ने घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन
विकास ने कहा कि पुलिस को पार्टी के कार्यकर्ताओं हो या आम व्यक्ति, सभी की बात सम्मानपूर्वक सुननी चाहिए। कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएसपी ने सभी कर्मियों को जनता के साथ शालीनता से पेश आने के निर्देश दिए हैं। वहां, पर किच्छा के मंडल अध्यक्ष अक्षय अरोड़ा, महामंत्री बलजीत गाबा थे। इधर एसएसपी ने बताया कि दोनों पक्षों में हुई गलतफहमियां दूर कर ली गई हैं।