फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SSB jawans bid farewell to the retired commandant

Udham Singh Nagar News: सेवानिवृत कमांडेंट को एसएसबी के जवानों ने दी विदाई

Mon, 02 Feb 2026 02:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 02 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
SSB jawans bid farewell to the retired commandant
सितारगंज। 57वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट मनोहर लाल 40 वर्षों की विशिष्ट, अनुकरणीय और समर्पित सेवा के बाद सेवानिवृत हो गए। यहां महानिदेशक संजय सिंघल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रविवार को वाहिनी में उनके लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बल के अधिकारियों, जवानों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
वर्ष 1986 में मनोहर लाल ने एसएसबी में प्रवेश किया था। प्रारंभिक वर्षों से ही उन्होंने अनुशासन, कर्मठता व उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। वर्ष 1986 से 1993 तक उन्होंने सशस्त्र सीमा बल की केंद्रीय वॉलीबाल टीम का नेतृत्व किया। साथ ही बल को खेल जगत में राष्ट्रीय पहचान दिलाई।
विज्ञापन

साल 2014 में राष्ट्रपति ने उन्हें विशेष सेवा पदक से सम्मानित किया। साल 2023 में उन्हें 57वीं वाहिनी के कमांडेंट की जिम्मेदारी मिली। वह बिना किसी औपचारिकता के जवानों के बीच उपलब्ध रहे। उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना और समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) डॉ. बीबी. सिंह, उप कमांडेंट दीपक सिंह जायडा, उप कमांडेंट अनिल कुमार, सहायक कमांडेंट (संचार) अरविंद कुमार, सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed