{"_id":"64442a03fe1fc803df00c1b4","slug":"sports-training-in-usnagar-rudrapur-news-c-8-1-119572-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: प्रांतीय दो पदक विजेता, उदीयमान खिलाड़ियों को निशुल्क मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: प्रांतीय दो पदक विजेता, उदीयमान खिलाड़ियों को निशुल्क मिलेगा प्रशिक्षण
Sun, 23 Apr 2023 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। राज्य स्तर पर दो बार पदक विजेता और मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ियों को प्रदेशभर के स्टेडियम में निशुल्क खेल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन खिलाड़ियों को सिर्फ 50 रुपये सालाना पंजीकरण शुल्क चुकाना होगा लेकिन विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण शुल्क इन खिलाड़ियों को नहीं देना पड़ेगा।
उत्तराखंड में अगले साल प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर सरकार ने यह फैसला लिया है। सरकार की मंशा है कि आगामी राष्ट्रीय खेलों में होनहार खिलाड़ी उतर सकें। राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतकर अपने जिले और शहर का नाम रोशन करें। राज्य सरकार के स्टेडियम में पहले निशुल्क खेल प्रशिक्षण की सुविधा सिर्फ अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों, राष्ट्रीय पदक विजेता और अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय पदक विजेता खिलाड़ियों को दी जाती थी लेकिन नए शासनादेश के अनुसार अब यह सुविधा राज्य स्तर पर दो बार पदक जीतने वाले और मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में चयनित आठ से 23 वर्ष तक के खिलाड़ियों को भी दी जा रही है।
जिला और राज्य स्तर पर एक बार खेले खिलाड़ियों को भी चुकाना होगा शुल्क
रुद्रपुर। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत ने बताया कि स्टेडियम में खेलों का प्रशिक्षण लेने वाले ब्लॉक स्तरीय, जिला स्तरीय, एक बार राज्य स्तर पर पदक अर्जित करने वाले और नौसिखिए खिलाड़ियों को 50 रुपये पंजीकरण शुल्क के साथ ही तय प्रशिक्षण शुल्क भी देना होगा। पंजीकरण शुल्क देने पर ही खिलाड़ियों के आईडी कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
स्टेडियमों में शुल्क तय
खेल अवस्थापना सुविधाएं निर्धारित शुल्क
तैराकी 1550 रुपये प्रतिमाह
बैडमिंटन, टीटी, जूडो, लॉन टेनिस 1050 रुपये वार्षिक
क्रिकेट, एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती, भारोत्तोलन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी 350 रुपये वार्षिक
पहले अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, अखिल भारतीय, अंतर विश्वविद्यालय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को स्टेडियम में निशुल्क सुविधा दी जाती थी। अब नए शासनादेश के अनुसार राज्य स्तर पर दो बार पदक विजेता और मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को भी निशुल्क सुविधा दी जाएगी। -जितेंद्र कुमार सोनकर, निदेशक खेल, उत्तराखंड।