{"_id":"6ac2ad2675b25fccc801ee54","slug":"uttarakhands-agriculture-roadmap-to-be-prepared-under-the-leadership-of-pant-university-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-147994-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पंत विवि के नेतृत्व में तैयार होगा उत्तराखंड का कृषि रोडमैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पंत विवि के नेतृत्व में तैयार होगा उत्तराखंड का कृषि रोडमैप
Mon, 05 Oct 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
कृषि रोडमैप की बैठक में पहुंचे अधिकारियों के साथ कुलपति डाॅ. शिवेंद्र कश्यप
पंतनगर। उत्तराखंड में अगले 20 वर्षों के लिए कृषि रोडमैप तैयार करने के लिए दो-दिवसीय बैठक हुई। इसमें सचिव कृषि डाॅ. एसएन पांडेय, महानिदेशक कृषि एवं उद्यान आनंद श्रीवास्तव, निदेशक कृषि दिनेश कुमार व अपर निदेशकों सहित कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
राज्य सरकार ने कृषि रोडमैप तैयार करने की जिम्मेदारी पंतनगर विवि को सौंपी है जिसका नेतृत्व विवि के कुलपति डाॅ. शिवेंद्र कश्यप कर रहे हैं। कुलपति डाॅ. कश्यप ने कहा कि पंतनगर विवि उत्तराखंड के लिए एक भविष्योन्मुखी रोडमैप तैयार करने की पहल का नेतृत्व कर रहा है। इसमें डिजिटलीकरण जैसे उभरते क्षेत्रों और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का समावेश किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि रोडमैप में अनाज, दलहन, तिलहन, औषधीय एवं सगंध पौधे, पुष्प, फल, सब्जी, गन्ना, मत्स्य, वन्यजीव, वानिकी, जैविक एवं प्राकृतिक खेती सहित कुल 25 श्रेणियां शामिल हैं। देश-विदेश के विशेषज्ञ इसमें सहयोग दे रहे हैं और यह रोडमैप पूरे देश के लिए एक मॉडल के रूप में उभरेगा। इस दौरान रोडमैप के विभिन्न विषयगत समूहों के समन्वयक, जिनमें पंतनगर विवि, आईसीएआर-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा और भरसार विवि के संकाय सदस्यों सहित प्रदेशभर से 50 से अधिक अधिकारियों और 100 से अधिक संकाय सदस्यों ने प्रतिभाग किया।