फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sports.

खुद पर किया विश्वास, पोलियोग्रस्त प्रेमा ने छू लिया आसमान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sports.
प्रेमा विश्वास, अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। दिनेशपुर के छोटे से गांव चंदननगर के एक गरीब आवासहीन परिवार में जन्मी प्रेमा विश्वास ने अपने ऊपर कभी पोलियो को हावी नहीं होने दिया। उन्होंने अपनी जीवटता के बल पर राष्ट्रीय खेलों में कई पदक अर्जित किए। प्रेमा का बुलंद हौसला देखकर राज्य सरकार की ओर से उन्हें सोमवार को देहरादून में तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर प्रदेश सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रेमा विश्वास को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दरअसल, प्रेमा के माता-पिता मजदूरी कर अपने चार बच्चों को दो वक्त की रोटी खिला पाते थे। एक वर्ष की उम्र में ही तेज बुखार आने पर प्रेमा के दोनों पैरों ने काम करना बंद कर दिया था। पांच वर्ष की उम्र में प्रेमा ने स्कूल में दाखिला लिया। चलने में असमर्थ प्रेमा कभी पिता के कंधों पर कभी मां की गोद में तो कभी खुद पैरों को घसीटते हुए स्कूल पहुंचती थीं।
विज्ञापन

23 वर्ष की उम्र में पिता का निधन होने के बाद प्रेमा ने पैरा खेलों में हिस्सा लेना शुरू किया। वर्ष 2017 में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। वर्ष 2019 की प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए। थाईलैंड में हुई अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी उन्होंने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर में आयोजित हुई तीसरी राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक व एक कांस्य पदक हासिल किया। बनारस में हुई दूसरी राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रेमा ने दो रजत पदक हासिल किए। चतुर्थ राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में उन्होंने रजत और कांस्य पदक हासिल किया।

इनसेट
रुपये की कमी से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रेमा नहीं ले पातीं हिस्सा
रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रेमा विश्वास ने कहा कि रुपये की कमी के चलते वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर पातीं। 22 अगस्त से आयोजित होने वाली इंडोनेशिया पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में उसका चयन हुआ लेकिन इंडोनेशिया जाने के लिए हवाई यात्रा व होटल में रहने का खर्च वह नहीं जुटा पाईं। बताया कि नवंबर में जापान में आयोजित होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी उसका चयन हुआ है। उसके लिए वह रुपये जुटाने में लगी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed