फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sports Minister Rekha Arya inaugurated the handball competition of the 38th National Games in rudrapur

National Games: 2036 में ओलंपिक की मेजबानी मिली तो रुद्रपुर रहेगा इवेंट का दावेदार : रेखा आर्या

Sat, 08 Feb 2025 11:28 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 08 Feb 2025 11:28 AM IST
सार

रुद्रपुर में शिवालिक हॉल में खेल मंत्री रेखा आर्या ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की हैंडबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेल मंत्री ने कहा कि अगर 2036 में भारत को ओलंपिक की मेजबानी मिलती है तो रुद्रपुर भी अब ओलंपिक के इवेंट कराने के लिए दावेदार बन जाएगा।

विज्ञापन
Sports Minister Rekha Arya inaugurated the handball competition of the 38th National Games in rudrapur
रुद्रपुर स्टेडियम में खिलाड़ियों साथ खेल मंत्री रेखा आर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में नवनिर्मित शिवालिक हॉल में खेल मंत्री रेखा आर्या ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की हैंडबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेल मंत्री ने कहा कि अगर 2036 में भारत को ओलंपिक की मेजबानी मिलती है तो रुद्रपुर भी अब ओलंपिक के इवेंट कराने के लिए दावेदार बन जाएगा।

विज्ञापन

शुक्रवार को रुद्रपुर पहुंचीं खेलमंत्री ने सभी प्रदेशों की हैंडबाल टीमों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के लिए इस बहुउद्देश्यीय हॉल का निर्माण किया गया है। यहां के भावी खिलाड़ियों के लिए यह बहुत मददगार साबित होगा। राष्ट्रीय खेलों के चलते रुद्रपुर को साइकिलिंग, वेलोड्रम, बहुद्देश्यीय हॉल और शॉटगन शूटिंग रेंज के रूप में तोहफे मिले हैं। इन खेल अवस्थापनाओं में अभ्यास करके भविष्य में ओलंपिक स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे।

विज्ञापन

खेल मंत्री ने कहा कि इस हॉल में पहली प्रतियोगिता राष्ट्रीय खेलों की हो रही है। ऐसे में अगर खिलाड़ी कोई नेशनल रिकॉर्ड तोड़े तो सही मायने में इस बहुउद्देश्यीय हॉल का सबसे अच्छा उद्घाटन यही होगा। इस अवसर पर उत्तरांचल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, महासचिव डाॅ. डीके सिंह, डायरेक्टर ऑफ कंपटीशन गुरुचरण सिंह गिल, जिला खेल अधिकारी जानकी कार्की, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, दिनेश कुमार आदि मौजूद उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed