{"_id":"64345f4f8382a68da80d5354","slug":"sports-meet-pantnagar-rudrapur-news-c-8-1-hld1009-108957-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: छात्रों में सीबी-1 और छात्राओं में गांधी भवन चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: छात्रों में सीबी-1 और छात्राओं में गांधी भवन चैंपियन
Tue, 11 Apr 2023 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
मार्चपास्ट में कस्तूरबा व नेहरू भवन चैंपियन
जीबी पंत कृषि एवं प्रोद्यौगिकी विवि की 55वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न
अली रहमान व जतिन और जयश्री राय व नेहा बोहरा बेहतर प्रदर्शन के लिए चैंपियन घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के स्टीवेंसन स्टेडियम में चल रही विद्यार्थियों की तीन दिनी 55वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान की घोषणा के साथ सोमवार देर शाम समापन हो गया। तीसरे दिन की प्रतियोगिताओं के छात्र वर्ग में सीबी-1 व छात्राओं में गांधी भवन को चैंपियन घोषित किया गया। साथ ही छात्र वर्ग में अली रहमान व जतिन तथा छात्रा वर्ग में जयश्री राय व नेहा बोहरा को बेहतर प्रदर्शन के लिए चैंपियन घोषित किया गया।
मार्च पास्ट में बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्र वर्ग में नेहरू भवन व छात्रा वर्ग में कस्तूरबा भवन को अव्वल घोषित किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को विवि के कुलपति डा. चैहान ने पुरस्कृत किया। उन्होंने समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों ने खेल भावना का परिचय देत हुए बेहतर प्रदर्शन किया है। विवि की ओर से उन्होंने सभी विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. बृजेश सिंह ने सभी का स्वागत और स्टाफ काउंसलर डाॅ. सुधीर कुमार ने प्रतियोगिताओं का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अंत में प्रभारी अधिकारी शारीरिक शिक्षा डाॅ. पूनम त्यागी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान विवि के सभी अधिष्ठाता, निदेशक व वार्डन सहित भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहेे।
अली रहमान व जयश्री राय सबसे तेज धावक
पंतनगर। तीन-दिवसीय 55वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के 100 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में अली रहमान ने सबसे तेज दौड़ लगाकर कीर्तिमान स्थापित किया। जबकि दूसरे स्थान पर अविश्रेय सिंह व तीसरे स्थान पर प्रतीक शर्मा रहे। वहीं छात्रा वर्ग में जयश्री राय ने सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। जबकि दूसरे स्थान पर भूमिका व तीसरे स्थान पर शिक्षा रावत ने बाजी मारी। छात्रों की 15सौ मीटर दौड़ में पहले स्थान पर कनिष वर्मा और दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमशः रजत सैनी व धु्रव शर्मा रहे। छात्राओं की 15सौ मीटर दौड़ में पहले स्थान पर मनीषा पांडे और दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमशः मनीषा पटवाल व सुचिता राय रहे। छात्रों की 10हजार मीटर दौड़ में हर्षित सिंह बिष्ट, दिव्यांशु जोशी व सक्षम गौतम क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में सौरभ पंत, राहुल पटवाल व आयुष पुरोहित को क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। छात्राओं की 4गुणा100 मीटर रिले दौड़ में गंगोत्री भवन को पहला, गांधी व सुभाष भवन को क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं छात्र वर्ग की 4गुणा100 मीटर रिले दौड़ में टैगोर भवन को पहला, सीबी-1 दूसरे व नेहरू भवन तीसरे स्थान पर रहे। संवाद