{"_id":"6a00dc7fb0f58fd33f04ec41","slug":"specialist-doctors-should-also-be-deployed-in-the-government-hospital-of-jaspur-mla-chauhan-rudrapur-news-c-235-1-ksp1002-142775-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसपुर के सरकारी अस्पताल में भी की जाए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती : विधायक चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसपुर के सरकारी अस्पताल में भी की जाए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती : विधायक चौहान
विज्ञापन
जसपुर। कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान ने स्वास्थ्य मंत्री से जसपुर के सरकारी अस्पताल में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग की। उन्होंने इस अस्पताल का उपजिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकरण कर 50 बेड का बनाए जाने को आवश्यक बताया। साथ ही मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री पर उनके विधानसभा क्षेत्र में भेदभाव करने का आरोप लगाया।
रविवार को विधायक चौहान ने कहा कि बीते दिन स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने शक्तिफार्म और सितारगंज के सरकारी अस्पताल में रिक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की तैनाती आगामी 15 दिनों के भीतर किए जाने की घोषणा की थी। मंत्री की इस घोषणा का स्वागत कर विधायक ने कहा कि ठीक इसी तरह उनके शहर के सरकारी अस्पताल को भी विशेषज्ञ चिकित्सक और अन्य स्टाफ कर्मियों की बेहद जरूरत है। कहा मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री कई बार यहां आए लेकिन हर बार उन्होंने लोगों को निराश किया। लगभग ढाई लाख से अधिक आबादी वाले इस क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डा, खेल स्टेडियम, पाॅलिटेक्निक काॅलेज, डैम क्षेत्र को राजस्व ग्राम घोषित करने, तहसील और न्यायालय भवन के स्थायी निर्माण, ट्रांसपोर्ट नगर और पार्किंग आदि की वर्षों पुरानी मांग चली आ रही है।
इस संबंध में कई बार शासन-प्रशासन को पत्र व्यवहार भी किया गया लेकिन मांग अब तक पूरी नहीं हो सकी है। कहा मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री से पुनः व्यक्तिगत मुलाकात की जाएगी। जनता को उम्मीद है कि सीएम क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी परियोजना की घोषणा करेंगे।