फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Soon buses will run in Gadarpur also, will get the gift of roadways stand

Udham Singh Nagar News: जल्द ही गदरपुर में भी दौडेंगीं बसें, मिलेगा रोडवेज स्टैंड का सौगात

Sat, 22 Feb 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 22 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Soon buses will run in Gadarpur also, will get the gift of roadways stand
गदरपुर। उत्तराखंड के प्रमुख नगरों में से एक गदरपुर की जनता और यात्रियों को जल्द ही रोडवेज बस स्टैंड की सौगात मिलने जा रही है। शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर प्रेमनगर मोड़ पर रोडवेज स्टैंड का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। बस, उद्घाटन तिथि का इंतजार है। आने वाले दिनों में बसें भर्राटा भरेंगी।
विज्ञापन

बस स्टैंड की चहारदीवारी, कार्यालय, कैंटीन, टिकट घर, विश्राम गृह, प्लेटफार्म और शौचालय आदि की साज सज्जा का काम पूरा हो गया है। मुख्य द्वार पर गेट भी लग चुका है। 11 हजार केवी की विद्युत लाइन को स्थानांतरित करने की कवायद चल रही है। कार्यदायी संस्था उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड ने स्टैंड का निर्माण किया है।
विज्ञापन

वर्तमान में रुद्रपुर-काशीपुर रूट पर चालक मुख्य बाजार में सकैनिया मोड़, गूलरभोज रोड, थाने व गुरुद्वारे के सामने और दिनेशपुर मोड़ पर बस रोक कर सवारी उतारते-बैठाते हैं। करीब पांच किमी दूर बनाए गए बस स्टैंड पर आने-जाने के लिए सवारियों को टेंपो, टुकटुक और निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही रोडवेज बस स्टैंड की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। शासन स्तर से तिथि घोषित होने के साथ गदरपुर की जनता को बस स्टैंड का लाभ मिलने लगेगा। उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के महाप्रबंधक (तकनीकी) विजय सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जल्द ही स्टैंड गतिमान कर दिया जाएगा।

रोडवेज बस स्टैंड पर बुकिंग क्लर्क, सुरक्षा के लिए पीआरडी जवान और फर्नीचर आदि के लिए शासन स्तर पर डिमांड की जा चुकी है। अनुमति मिलने और उद्घाटन के बाद बस स्टैंड को यात्रियों की सुविधा के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। -केएस राणा, एआरएम, रुद्रपुर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed