फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sonika, Apurva and NK Singh were the winners in the slow cycle race.

Udham Singh Nagar News: स्लो साइकिल रेस में सोनिका, अपूर्व और एनके सिंह रहे अव्वल

Sun, 21 Jun 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 21 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Sonika, Apurva and NK Singh were the winners in the slow cycle race.
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब ने शनिवार सुबह स्लो साइकिल रेस का आयोजन किया। इसमें विवि कर्मियों ने बढ-चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के महिला वर्ग में डॉ. सोनिका चौहान, पुरुष वर्ग के 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में डॉ. एनके सिंह और 45 वर्ष से कम आयु वर्ग में अपूर्व शंकर सिंह अव्वल रहे। सभी विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को कार्यवाहक अधिष्ठाता प्रौद्योगिकी महाविद्यालय डॉ. लोकेश वार्ष्णेय ने सम्मानित किया। प्रायोजक स्वास्थ्य संजीवनी संस्था ने भी विजेता प्रतिभागियों को स्वास्थ्य किट प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


गांधी मैदान में आयोजित स्लो साइकिल रेस में महिलाओं के वर्ग में डॉ. रत्ना राय, डॉ. शैलबाला ने क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं डॉ. रूपाली शर्मा, डॉ. मनीषा व म्यामांर की छात्रा आयवेटमू को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के 45 से अधिक आयु वर्ग में डॉ. प्रमोद मल्ल ने दूसरा व संजय कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं सीएम रावत को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा 45 से कम आयु वर्ग में अनिल जोशी ने दूसरा व हिमांशु जोशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अमित कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। स्लो साइकिल रेस के संयोजक सुदीश राय ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर संजीवनी संस्था के अध्यक्ष प्रमोद मल्ल, प्रभारी शारीरिक शिक्षा डॉ. जीएस बोहरा, सुरक्षाधिकारी डॉ. पीवी सिंह, सचिव स्पोर्ट्स क्लब अशोक कुशवाहा, योगेश पंत, यूसी मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्रभाकर जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed